फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   Sushma Swaraj meets Qatar ameer

कतर के अमीर से मिलेंगी सुषमा स्वराज, भारत के द्पिक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर होगी चर्चा

Tue, 30 Oct 2018 03:44 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Oct 2018 03:44 AM IST
विज्ञापन
Sushma Swaraj meets Qatar ameer

खाड़ी देशों के चार दिवसीय दौरे पर पहुंची विदेश मंत्री सुषमा स्वराज कतर के साथ भारत के संबंधों को मजबूत बनाने और निर्णयों को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगी। दोहा पहुंची सुषमा कतर के विदेश मंत्री और उप प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से चर्चा करेंगी। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि विदेश मंत्री की कतर की यह पहली यात्रा है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘विदेश मंत्री कतर के अमीर से मिलेंगी और विदेश मंत्री के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगी। विदेश मंत्री 28 और 29 अक्तूबर को दो दिवसीय प्रवास के दौरान दोहा में भारतीय समुदाय से भी रूबरू होगी।’ 
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि विदेश मंत्री के रूप में सुषमा की यह पहली कतर की यात्रा होगी। स्वराज अपनी यात्रा के अगले पड़ाव में कुवैत जायेंगी जिसके साथ भारत का करीबी और दोस्ताना द्विपक्षीय संबंध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed