{"_id":"58aa27ab4f1c1b931ad86afc","slug":"security-iraqi-police-recaptures-2-western-mosul-villages-from-is","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराकी बलों का मोसुल के दो गांवों पर दोबारा कब्जा ","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
इराकी बलों का मोसुल के दो गांवों पर दोबारा कब्जा
एजेंसी/बगदाद
Updated Mon, 20 Feb 2017 05:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
फेडरल पुलिस इकाई के नेतृत्व में इराकी बलों ने दक्षिण मोसुल के दो गांवों पर दोबारा कब्जा कर लिया है। सेना के शीर्ष कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अब्दुलामीर याराल्लाह ने एक बयान जारी कर कहा कि इराकी सेना मोसुल हवाईअड्डे की ओर रही है और अथबाह और अल लाजागाह को फिर से कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट मोसुल और उसके आसपास हजारों लोगों को ‘ढाल’ के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। इस समय इराकी बल देश के पूर्वी तटीय शहर मोसुल के नजदीक गांवों पर दोबारा कब्जा करने के लिए बड़े पैमाने पर कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन