{"_id":"599d67464f1c1bd3118b465b","slug":"saudi-police-release-teenager-who-was-detained-for-dancing-in-street","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी में सड़क पर नाचने वाले किशोर को पुलिस ने छोड़ा, मां-बाप को किया समन ","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
सऊदी में सड़क पर नाचने वाले किशोर को पुलिस ने छोड़ा, मां-बाप को किया समन
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Wed, 23 Aug 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब में एक किशोर को सड़क पर नाचना महंगा पड़ गया। 14 साल के एक किशोर को पुलिस ने केवल इसलिए गिरफ्तार कर लिया क्योंकि वह सड़क पर 1990 के पॉपुलर माकारेना गाने पर नाच रहा था। वहां के आन्तरिक मामलों के मंत्रालय ने कहा कि किशोर को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है और उसके कानूनी अभिभावक को पूछताछ के लिए समन किया गया है।
विज्ञापन
पढ़ें: सऊदी अरब: बीच सड़क पर डांस कर रहा था लड़का, वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तार
विज्ञापन
उन्होंने एक लिखित शपथ पर हस्ताक्षर किए हैं कि किशोर ऐसे किसी व्यवहार में शामिल नहीं होगा जिससे उसकी और दूसरों की जिंदगी को फिर से खतरा हो। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल वीडियो में ये किशोर फाइव लेन रोड पर नाच रहा है और उसके सामने सभी गाड़ियां रूकी हुई हैं।
विज्ञापन