फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   saudi government launched programme named quality of life, now no prayer closure in country

सऊदी सरकार ने लॉन्च किया 'जीवन की गुणवत्ता प्रोग्राम 2020' हटाए कई सामाजिक प्रतिबंध

Sat, 05 May 2018 05:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 05 May 2018 05:09 PM IST
विज्ञापन
saudi government launched programme named quality of life, now no prayer closure in country

सऊदी अरब सरकार ने 130 अरब रियाल का एक प्रोग्रम लॉन्च किया है। गुरुवार को लॉन्च इस खास प्रोगाम का नाम 'क्वालिटी ऑफ लाइफ प्रोग्राम 2020' (जीवन की गुणवत्ता 2020) रखा गया है। यह सऊदी के विजन 2030 के सबसे महत्वपू्र्ण प्रोजेक्ट में से एक है। सरकार के लिए बेहद अहम यह प्रोग्राम सऊदी के सामाजिक और आर्थिक सुधार का ही एक हिस्सा है।

विज्ञापन


सऊदी के लोगों की जीवनशैली को बेहतर बनाने के लिए यह प्रोग्राम क्राउन प्रिंस सलमान, सऊदी सरकार और दो पवित्र मस्जिदों के कस्टोडियन द्वारा शुरू किया गया है। इस प्रोग्राम के तहत देश में सांस्कृतिक, मनोरंजन, खेल और अन्य उपयुक्त गितिविधियों में पुरुषों के साथ साथ महिलाओं की भागीदारी को भी महत्व दिया जाएगा। जिससे उनकी जीवन गुणवत्ता तो बेहतर होगी ही साथ ही निवेशकों का भरोसा भी बढ़ेगा और नौकरियों में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन


क्वालिटी ऑफ लाइफ प्रोग्राम के तहत सामाजिक प्रतिबंधों को ढीला किया जाएगा। जहां प्रोग्राम 2030 में महिलाओं को कार्यक्षेत्र से जुड़ने के लिए कहा गया था। वहीं इस प्रोग्राम में उनकी भागीदारी बढ़ाने और उन्हें पुरुषों के समान लाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसके तहत प्रार्थना के समय अब स्टोर्स खुल सकते हैं, इसे वैध कर दिया गया है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर होने वाले खेलों में महिलाएं भी हिस्सा ले सकती हैं। इन दो क्षेत्रों में सहूलियत मिलने से लोग अन्य कई प्रकार की गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले पाएंगे और निवेशकों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सऊदी में दिन में पांच बार होने वाली प्रार्थना के वक्त देश की सभी दुकानें, रेस्टोरेंट, कैफे और दवाइयों की दुकानें पहले प्रार्थना के समय बंद कर दी जाती थीं। गैरतलब है कि सरकार ने सिनेमा और महिलाओं के ड्राइंविंग पर लंबे समय से लगे बैन को भी खत्म कर दिया था। यह भी विजन 2030 का ही हिस्सा था।


इससे पहले जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी के चीफ ने कहा था कि साल 2018 में पांच हजार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को विकसित करने के लिए 64 अरब डॉलर का निवेश किया जाएगा। इसके लिए अब जेंडर मिक्सिंग म्यूजिक कॉन्सर्ट भी प्रायोजित किए जा रहे हैं। क्राउन प्रिंस सलमान का उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था को और भी ज्यादा बेहतर और शक्तिशाली बनाना है। जिसमें इस प्रोग्राम का सफल होना बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed