{"_id":"59c619294f1c1bdd148b501b","slug":"saudi-cleric-saad-al-hijri-says-women-are-quarter-brained","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी: धर्मगुरु का विवादित बयान- महिलाओं में होता है चौथाई दिमाग","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
सऊदी: धर्मगुरु का विवादित बयान- महिलाओं में होता है चौथाई दिमाग
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sat, 23 Sep 2017 02:01 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
सऊदी के एक धर्मगुरु महिलाओं के खिलाफ बयान देकर चर्चा में आ गए हैं। साद-अल-हजरी नाम के उन धर्मगुरु ने कहा था कि महिलाओं के पास पुरुष के मुकाबले चौथाई दिमाग होता है इसलिए उनका लाइसेंस कैंसल कर देना चाहिए। विवाद बढ़ने के बाद हजरी ने सफाई भी दी। हजरी ने कहा कि उनकी जुबान फिसल गई थी।
विज्ञापन
हजरी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनका काफी विरोध हुआ। जिसके बाद हजरी पर ही बैन लगा दिया गया। अब वह प्रार्थना सभा में धर्म से जुड़ी बातें नहीं कर पाएंगे। हजरी का एक वीडियो सामने आया था। उसमें ही उन्होंने यह विवादित बयान दिया था।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर आग की तरह फैले वीडियो में हजरी ने कहा था कि वैसे तो महिलाओं में आधा दिमाग होता है लेकिन जब वे शॉपिंग पर जाती है तो वह चौथाई रह जाता है। इसलिए उनको ड्राइविंग लाइसेंस नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
सऊदी में महिलाओं पर कई तरह के प्रतिबंध लगे हुए हैं। वहां महिलाएं अकेले कार ड्राइव नहीं कर सकतीं। अगर उनको गाड़ी चलानी है तो उस वक्त उनके साथ पिता, भाई या फिर पति में से किसी एक को साथ होना चाहिए।
