फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   Saudi Arabia will spend billions of dollars on entertainment

सऊदी अरब मनोरंजन पर करेगा अरबों डॉलर खर्च

Sat, 24 Feb 2018 04:33 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Sat, 24 Feb 2018 04:33 AM IST
विज्ञापन
Saudi Arabia will spend billions of dollars on entertainment
सऊदी अरब
इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और सऊदी अरब, ये दो चीजें ऐसी हैं जो अब तक बहुत ज्यादा मेल नहीं खाती थीं। लेकिन सऊदी अरब ने ये कहा है कि वो अगले दशक में अपनी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को विकसित करने के लिए 64 अरब डॉलर का निवेश करेगा। सऊदी अरब के 'जेनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी' के चीफ ने बताया है कि सिर्फ इस साल पांच हजार इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


रियाद में देश के पहले ओपेरा हाउस के निर्माण का काम शुरू हो गया है। ये निवेश सऊदी अरब के आर्थिक और सामाजिक सुधार कार्यक्रम का हिस्सा है। दो साल पहले क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने देश के आर्थिक और सामाजिक सुधार कार्यक्रमों का ख़ाका रखते हुए विजन 2030 दस्तावेज जारी किया था। 32 वर्षीय प्रिंस ये चाहते हैं कि सऊदी अरब की तेल पर निर्भरता कम हो।
विज्ञापन


इसके तहत लोगों को सांस्कृतिक गतिविधियों और मनोरंजन पर खर्च बढ़ाने के लिए प्रेरित करना भी है। दिसंबर में सरकार ने सिनेमा पर लगी रोक हटा ली थी। 'जेनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी' के चीफ़ अहमद बिन अल-खातिब को उम्मीद है कि साल 2018 के आख़िर तक एंटरटेनमेंट सेक्टर में 220,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। पिछले साल तक इस सेक्टर में 17,000 लोग नियोजित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहमद बिन अल-खातिब ने कहा, "अतीत में निवेशकों को सऊदी अरब के बाहर जाकर अपना काम करना पड़ता था और फिर वापस आकर अपना काम दिखलाते थे। अब चीजें बदलेंगी। मनोरंजन से जुड़ा हर काम यहां होगा। खुदा ने चाहा तो साल 2020 तक आप यहां बदलाव देखेंगे।" रियाद के पास लास वेगास की तर्ज पर एक बड़ी एंटरटेनमेंट सिटी की योजना पर पहले से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed