फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   Saudi Arabia plan to dig a canal that would turn Qatari peninsula into an island

नहर खोद कतर को अलग-थलग करेगा सऊदी, टेंडर के लिए कंपनियों को बुलाया

Sat, 01 Sep 2018 07:27 PM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, रियाद
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, रियाद Updated Sat, 01 Sep 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
Saudi Arabia plan to dig a canal that would turn Qatari peninsula into an island

पिछले 14 माह से कतर पर आतंकवाद का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए सऊदी अरब, यूएई और बहरीन ने राजनयिक रिश्ते खत्म किए हुए हैं। रिश्तों की इस खाई को सऊदी अरब ने एक नहर खोदकर और गहरा करने की योजना बनाई है। सऊदी अरब की योजना कतर के साथ हर तरह के जमीनी संपर्क भी खत्म करने की है, ताकि कतर को एक द्वीप बनाकर छोड़ दिया जाए।

विज्ञापन


यदि सऊदी अरब की यह योजना सफल होती है तो मानवीकृत भौगोलिक बदलाव के साथ पूरे कतर प्रायद्वीप को जमीनी स्तर पर अलग-थलग कर दिया जाएगा। कतर पर आरोप है कि वह उनके कट्टर प्रतिद्वंद्वी देश ईरान के साथ करीबी रिश्ते बना रहा है जो सुन्नी बहुल देशों की सुरक्षा के लिए खतरा है। हालांकि कतर इन आरोपों को खारिज करता रहा है। 
विज्ञापन


सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के वरिष्ठ सलाहकार सऊद अल-काहतानी के मुताबिक, मुझे सल्वा आइलैंड प्रॉजेक्ट के लागू होने का बेसब्री से इंतजार है। इस परियोजना से क्षेत्र का पूरा भूगोल ही बदल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सऊदी सरकार को समर्थन करने वाले सबक न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सरकार की योजना करीब 200 मीटर चौड़ी और 60 किलोमीटर लंबी नहर बनाने की है। नहर के एक हिस्से को सऊदी अरब परमाणु कचरा निस्तारण सुविधा के रूप में इस्तेमाल करने पर भी विचार कर रहा है। 


नहर खोदने के लिए टेंडर भी बुलाए गए

मक्का समाचार पत्र के मुताबिक सऊदी अरब और कतर के बीच नहर खोदने के मकसद से सरकार ने पांच विशेषज्ञ कंपनियों को टेंडर के लिए भी आमंत्रित किया है। इस कंपनी के नाम का एलान सितंबर में होगा। हालांकि सऊदी अथॉरिटीजन ने मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। जबकि दूसरी तरफ कतर ने भी इस मामले पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed