फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   Saudi Arabia is building Bikini Beach on the Red Sea?

सऊदी अरब लाल सागर पर बना रहा है बिकनी बीच?

Sat, 05 Aug 2017 02:30 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Sat, 05 Aug 2017 02:30 PM IST
विज्ञापन
Saudi Arabia is building Bikini Beach on the Red Sea?
Bikini Beach - फोटो : getty

सऊदी अरब ने पर्यटन को बढाने के लिए महत्वाकांक्षी विकास योजनाओं का ऐलान किया है। इनमें लाल सागर पर एक लग्जरी रिजॉर्ट बनाए जाना भी शामिल है। ट्विटर यूजर्स ने सऊदी सरकार की इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कयास लगाए कि क्या टूरिज्म बढाने के लिए ड्रेस कोड में ढिलाई बरती जाएगी।

विज्ञापन


एक ट्विटर यूजर @WaelEssam77 वईल एस्साम कहते हैं, अब हमें बिकनी पर सऊदी मौलनाओं के फतवों का इंतजार करना चाहिए। एक अन्य ट्विटर यूजर @nora1373 नोरा कहते हैं, देश की कमाई में तेल, उमराह और हज के अलावा टूरिज्म का खास योगदान है और सऊदी नागरिकों ने लंबे समय तक ऐसी परियोजना का इंतजार किया है और ये पर्यटन बढाने का अच्छा जरिया होगा।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस बीच पर महिलाओं को बिकनी पहनने की इजाजत होगी। परियोजना के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जारी सूचना के मुताबिक, इस रिजॉर्ट पर विदेशी पर्यटकों को बिना परमिट के आने की इजाजत होगी। इसके साथ ही इस रिजॉर्ट को 50 द्वीपों को मिलाकर बनाया जाएगा। पब्लिक इनवेस्टमेंट फंड ने इस परियोजना का जिक्र बीती 31 जुलाई को किया था। इस परियोजना पर साल 2019 की तीसरी तिमाही में काम शुरु होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed