फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   Saudi Arabia and Iran close to war over yemen

यमन के मुद्दे पर सऊदी अरब-ईरान में घमासान

Wed, 08 Nov 2017 11:54 AM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Wed, 08 Nov 2017 11:54 AM IST
विज्ञापन
Saudi Arabia and Iran close to war over yemen
क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान - फोटो : FILE PHOTO
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने ईरान पर 'सीधे भड़काने' का आरोप लगाया है। सऊदी अरब का कहना है कि ईरान यमन के बागियों को 'मिसाइलें सप्लाई करके उसे सैनिक कार्रवाई के लिए उकसा' रहा है।
विज्ञापन


सऊदी अरब के सरकारी मीडिया ने क्राउन प्रिंस के हवाले से कहा है कि ईरान की 'इस हरकत को युद्ध की कार्रवाई समझा' जा सकता है। सऊदी मीडिया के मुताबिक क्राउन प्रिंस ये बात अमेरिकी विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन से कह रहे थे।
विज्ञापन


हूती विद्रोही
शनिवार को सऊदी अरब की राजधानी के पास एक बैलिस्टिक मिसाइल इंटरसेप्ट की गई यानी उसे लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही रास्ते में नष्ट कर दिया गया। हालांकि ईरान हूती विद्रोहियों को किसी तरह की मदद देने के आरोपों से इनकार करता है। ये हूती विद्रोही सऊदी समर्थन वाली यमन सरकार के खिलाफ लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः क्या सऊदी के राजकुमार ने रची थी तख्तापलट की साजिश?


ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जारिफ ने सोमवार को कहा कि सऊदी अरब की 'युद्ध की कार्रवाई' और 'क्षेत्रीय दादागिरी' से मध्य पूर्व की स्थिरता को खतरा पहुंच रहा है। हूती विद्रोहियों की तरफ से आने वाली मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि बागियों ने किंग खालिद एयरपोर्ट पर शनिवार को बुरकान एचटू बलीस्टिक मिसाइल दागी।

'युद्ध अपराध'
ये जगह यमन की सीमा से 850 किलोमीटर और रियाद से 11 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है। सऊदी मीडिया में बताया गया कि मिसाइलों को रास्ते में ही इंटरसेप्ट कर दिया गया लेकिन उसके कुछ टुकड़े एयरपोर्ट के इलाके में गिरे पाए गए।

इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। ह्यूमन राइट्स वॉच का कहना है कि नागरिक एयरपोर्ट पर इस तरह से मिसाइल दागना सीधे तौर पर 'युद्ध अपराध' है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed