{"_id":"5a53a1f54f1c1b47198b59dd","slug":"rahul-gandhi-addresses-global-organisation-of-people-of-indian-origin-in-bahrain","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहरीन में बोले राहुल- भारत में रोजगार-शिक्षा देने के बजाए नफरत फैलाने का काम हो रहा","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
बहरीन में बोले राहुल- भारत में रोजगार-शिक्षा देने के बजाए नफरत फैलाने का काम हो रहा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
- फोटो : ANI
कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर बहरीन पहुंचे राहुल गांधी ने भारतीय मूल के लोगों के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने यहां भारतीय लोगों को संबोधित करते हुए मौजूद केंद्र सरकार को रोजगार और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा है। राहुल ने कहा कि रोजगार के अवसर 8 साल के निचले स्तर पर हैं। गरीबी हटाने, रोजगार देने और शिक्षा व्यवस्था सुधारने की बजाए नफरत फैलाने और बांटने का काम हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि मैं यहां आप लोगों को यह बताने आया हूं कि आप हमारे लिए क्या महत्व रखते हैं, यह बताने कि घर में बड़ा खतरा है और यह बताने कि आप भी समाधान का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
Job creation is at an eight year low. Instead of focusing on removal of poverty, job creating and world class education system, we see instead rise in forces of hate and division: Rahul Gandhi in Bahrain pic.twitter.com/j0ps7NzseI
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 8, 2018
इससे पहले यहां उन्होंने बहरीन के प्रिंस शेख सलमान बिन हमद अल खलीफा से मुलाकात की। इस दौरान राहुल ने नेहरू की कुछ किताबें भी प्रिंस को भेंट की। ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पीपल ऑफ इंडियान ऑरिजन के सदस्यों ने राहुल का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया।
पांच दिन बाद खुलेगा बहरीन का कर्नाटक कनेक्शन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहरीन यात्रा और उसका कर्नाटक कनेक्शन क्या है, इसका खुलासा संभवत: पांच दिन बाद हो। राहुल ने 13 जनवरी को कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं को बैठक के लिए दिल्ली बुलाया है। वह विधानसभा चुनाव की भावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व कर्नाटक के लिए रूपरेखा बनाने में जुटा है। राहुल के बहरीन दौरे में पूर्व सांसद और सचिव मधु यक्षी गौड़ा भी साथ हैं।
गुजरात की तरह ही कांग्रेस कर्नाटक में भी उन जमीनों विषयों और कार्यक्रमों पर फोकस करना चाहती है जिसका आम जनता से सीधा जुड़ाव है। चूंकि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है लिहाजा पार्टी हिमाचल और उत्तराखंड से सबक लेकर खामियों को अभी से दूर करने में जुट गई है। पार्टी बहरीन में कर्नाटक से जुड़े लोगों से बातचीत के बाद राज्य के नेताओं के साथ बातचीत कर रोड मैप तैयार करना चाहते हैं।
राहुल ने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस से भी चुनावी प्लान मांगा है। वह इस महीने के आखिर में कर्नाटक के चुनाव अभियान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। 20 जनवरी के आसपास कांग्रेस अपना चुनावी प्रचार अभियान शुरू कर सकती है। कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने पिछले दिनों कांग्रेस विधायकों के साथ सभी विधानसभाओं को दौरा कर जनसंपर्क अभियान किया है।