{"_id":"59998ba54f1c1bf24f8b466c","slug":"qatars-citizens-can-convert-their-currency-in-saudi-arabia","type":"story","status":"publish","title_hn":"कतर के नागरिकों को सऊदी अरब का तोहफा, रियाल में बदल सकेंगे अपनी मुद्रा ","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
कतर के नागरिकों को सऊदी अरब का तोहफा, रियाल में बदल सकेंगे अपनी मुद्रा
बीबीसी, हिन्दी
Updated Sun, 20 Aug 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
Salman bin Abdul Aziz
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब के सेंट्रल बैंक ने कहा है कि उसने कतर की मुद्रा कतरी की ट्रेडिंग बंद नहीं की है। बैंक ने कहा है कि सऊदी अरब के कतर के साथ राजनयिक रिश्ते खत्म होने के बावजूद कतरी को रियाल में बदला जा सकता है। सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन और मिस्र ने 5 जून को कतर के साथ राजनयिक संबंध खत्म कर दिए थे।
विज्ञापन
इन देशों ने कतर पर यात्रा प्रतिबंध भी लगाए थे। सऊदी अरब ने वहां रह रहे कतर के लोगों को देश से चले जाने का भी आदेश दिया था। हालांकि पिछले दिनों सऊदी अरब के सुल्तान सलमान बिन अब्दुल अजीज ने कतर के मुसलमानों को हज के लिए अपने मक्का आने की इजाजत दे दी थी। इसके लिए उन्हें अलग से इलेक्ट्रॉनिक परमिट जारी किए जाएंगे और सलवा बंदरगाह पर दोनों मुल्कों की सीमाओं को खोलने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
पढ़ें: सऊदी एयरलाइन्स में यात्रियों के लिए ड्रेस कोड जारी, महिलाओं समेत पुरूषों को शरीर ढकने की हिदायत
विज्ञापन
इसके अलावा सुल्तान सलमान बिन अब्दुल अजीज ने सऊदी एयरलाइंस के प्राइवेट जेट विमानों को तीर्थयात्रियों को लाने के लिए दोहा भेजने का भी फैसला किया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक सऊदी सेंट्रल बैंक ने एक बयान में कहा है, क़तर के नागरिक लाइसेंसधारी बैंकों और मनी चेंजर्स से अपनी मुद्रा रियाल में बदल सकते हैं।
कतर पर प्रतिबंध लगाने के बाद सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के कई बैंकों ने कतर में जमा अपनी रकम निकाल ली थी। कतर ने पिछले महीने सऊदी अरब पर कतर के तीर्थयात्रियों को मक्का आने से रोकने और हज यात्रा के राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया था। इसके जवाब में सऊदी अरब के विदेश मंत्री अदेल अल-जुबैर ने कहा कि कतर इस मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने की कोशिश कर रहा है।
पढ़ें: कतर ने 80 देशों के लोगों के लिए की फ्री वीजा एंट्री की घोषणा, भारत भी शामिल