{"_id":"5714d0854f1c1b5c5e10fc5f","slug":"qatar-oil-meeting-end","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेनतीजा रही तेल निर्यातक देशों की बैठक","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
बेनतीजा रही तेल निर्यातक देशों की बैठक
बीबीसी
Updated Mon, 18 Apr 2016 05:48 PM IST
विज्ञापन
तेल निर्यातक देशों की कतर में रविवार को हुई बैठक बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेल उत्पादन को स्थिर करने के उद्देश्य से तेल निर्यातक देशों की कतर में रविवार को हुई बैठक बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई। बैठक के बाद कतर के ऊर्जा मंत्री मोहम्मद बिन सलेह अल सदा ने कहा कि ओपेक और गैर ओपेक देश आपस में बातचीत के लिए 'और समय' चाहते हैं।
विज्ञापन
बैठक में तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक के अधिकांश सदस्यों और रूस समेत तेल का निर्यात करने वाले अन्य देशों ने हिस्सा लिया। कतर के दोहा में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में तेल उत्पादक देशों के मंत्री। ये सभी देश तेल उत्पादन को स्थिर करने को लेकर एक समझौता चाहते थे, ताकि कच्चे तेल की गिरती कीमतों पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
दरअसल पिछले 18 महीने से भी अधिक समय से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें घट कर लगभग आधी रह गई हैं। ईरान और सऊदी अरब के बीच बढ़ते तनाव की ख़बर आने से बातचीत शुरुआती दौर में ही संकट पड़ती नज़र आ रही थी। ईरान ने बैठक में हिस्सा नहीं लिया।
विज्ञापन
ईरान का कहना है कि वो अपना तेल उत्पादन बढ़ाता रहेगा। ईरान पर इसी साल अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध हटे हैं। दुनिया में सबसे बड़ा तेल निर्यातक देश सऊदी अरब चाहता है कि ईरान समेत ओपेक के सभी सदस्य देश तेल के उत्पादन को स्थिर करें। वहीं ईरान का रुख यह था कि आर्थिक प्रतिबंधों के हटाए जाने के बाद से वह तेल उत्पादन बढ़ाने की जिस नीति का पालन कर रहा है, वह उसे जारी रख़ेगा।