फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   Qatar: Disinvestment with neighboring Gulf countries calls for settlement of talks

कतर: पड़ोसी खाड़ी देशों के साथ विवादों को बातचीत से निपटाने का आह्वान

Sat, 22 Jul 2017 08:33 AM IST
BBC
BBC Updated Sat, 22 Jul 2017 08:33 AM IST
विज्ञापन
 Qatar: Disinvestment with neighboring Gulf countries calls for settlement of talks
कतर

कतर के अमीर ने खाड़ी के चार पड़ोसी देशों के साथ विवादों को बातचीत से निपटाने का आह्वान किया है। सऊदी अरब, मिस्र, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात की ओर से आर्थिक नाकाबंदी के बाद कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी का ये पहला बयान है।

विज्ञापन


कतर के इन चार पड़ोसी देशों ने उस पर आतंकवादी समूहों का समर्थन करने का आरोप लगाया था और इसी बुनियाद पर संबंध तोड़ लिए थे। कतर के अमीर ने कहा कि उसकी घेराबंदी के बाद भी जनजीवन पहले की तरह चल रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि कतर किसी बाहरी दबाव की वजह से आतंकवाद से नहीं लड़ रहा है।
विज्ञापन


इससे पहले, अमेरिकी विदेश मंत्री रैक्स टिलरसन ने कहा था कि जिहादी समूहों को आर्थिक मदद रोकने के समझौते को लागू करने के लिए कतर से प्रयासों से अमेरिका संतुष्ट है। अमेरिका ने खाड़ी देशों से भी कहा था कि वे कतर के बहिष्कार में थोड़ी ढील दें। टिलरसन ने ये भी कहा था कि नाकेबंदी से लोगों को परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed