{"_id":"58c5db054f1c1be35fdc445c","slug":"one-third-of-western-mosul-retaken-from-isis","type":"story","status":"publish","title_hn":" IS के पश्चिमी मोसुल के एक तिहाई क्षेत्र पर इराकी बलों का कब्जा","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
IS के पश्चिमी मोसुल के एक तिहाई क्षेत्र पर इराकी बलों का कब्जा
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Mon, 13 Mar 2017 05:04 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
पिछले महीने क्षेत्र में हमले शुरू होने के बाद से इराकी सुरक्षा बलों ने पश्चिम मोसुल के एक तिहाई से अधिक इलाके पर कब्जा कर लिया है। अब तक यहां इस्लामिक स्टेट (आईएस) का कब्जा था। सेना के कमांडर स्टाफ मेजर जनरल मान अल शादी ने इस बाबत जानकारी दी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पश्चिम मोसुल के लगभग एक तिहाई से ज्यादा क्षेत्र पर सेना का कब्जा हो गया है। टिगरिस नदी मोसुल को दो भागों में बांटती है। इसके बाएं छोर पर पूर्वी भाग है जबकि दक्षिण छोर पर पश्चिमी भाग है। इराकी बलों ने आईएस नियंत्रित पश्चिमी मोसुल को कब्जे में लेने का अभियान 19 फरवरी को शुरू किया था।
विज्ञापन