{"_id":"ce58f848-098c-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"militants-seize-control-of-iraq-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराकी जेल पर आतंकियों का कब्जा","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"Gulf Countries","slug":"gulf-countries"}}
इराकी जेल पर आतंकियों का कब्जा
तिकरित/एजेंसी
Updated Fri, 28 Sep 2012 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य इराक स्थित एक जेल में हुए संघर्ष में कम से कम 12 पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। आतंकियों ने इस पर कब्जा जमा लिया था, लेकिन सुरक्षा बलों ने फिर से इसे अपने नियंत्रण में ले लिया है। सलाहेद्दीन क्षेत्र के उप गवर्नर अहमद अब्दुल जब्बार ने बताया कि बगदाद के उत्तर में 160 किमी दूर तिकरित शहर स्थित जेल में संघर्ष हुआ।
बृहस्पतिवार रात को आतंकियों ने इस पर कब्जा जमा लिया था, लेकिन शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों ने फिर से इसे अपने नियंत्रण में ले लिया। हालांकि 83 कैदी भाग निकलने में कामयाब रहे। वहीं सलाहेद्दीन पुलिस कमान के एक सूत्र ने बताया कि 15 पुलिसकर्मियों और सात कैदियों के मारे जाने की सूचना है। जबकि करीब 100 कैदी भाग निकलने में कामयाब रहे हैं।