फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   Melania Trump Slaps Off us president donald trump's hand In the Front Of World Media

मीडिया के सामने मेलानिया ट्रंप ने झटका अमेरिकी राष्ट्रपति का हाथ, वीडियो वायरल

Tue, 23 May 2017 09:36 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Tue, 23 May 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
Melania Trump Slaps Off us president donald trump's hand In the Front Of World Media

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उस वक्त शर्मिंदगी महसूस करनी पड़ी जब वो अपने पहले विदेशी दौरे पर थे। विश्व मीडिया की नजर सशक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप पर थी। ट्रंप और मेलानिया ट्रंप बेन गुरियन हवाई अड्डे पर साथ-साथ वॉक कर रहे थे और उनके साथ इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू  और उनकी पत्नी सारा भी मौजूद थीं।

विज्ञापन


इस दौरान ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया का हाथ थामना चाहते थे, लेकिन उनकी चाहत पूरी न हो सकी। ट्रंप ने जैसे ही मेलानिया का हाथ थामने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया वैसे ही तुरंत कैमरे के सामने ही मेलानिया ने ट्रंप का हाथ झटक दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी का ये अजीब क्षण कैमरे में कैद हो गया। कुछ ही वक्त बात ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई सवाल उठने लगे कि क्या वाकई मेलानिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति का हाथ झटका, जिसका जवाब खुद मेलानिया ट्रंप ने दे दिया। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करके कहा कि हां मैने ऐसा किया'।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ट्विट पर यूजर्स ने इस वीडियो पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने कहा कि मेलानिया को छोड़कर ट्रंप इजरायल दंपत्ति के साथ तेजी से चल रहे थे इस वजह से उन्होंने ने ट्रंप का हाथ झटक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed