{"_id":"59206d964f1c1bb315f230e4","slug":"melania-trump-arrives-in-saudi-arabia-without-headscarf","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सिर ढके ही सऊदी अरब पहुंची मेलानिया ट्रंप, गर्मजोशी से हुआ स्वागत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बिना सिर ढके ही सऊदी अरब पहुंची मेलानिया ट्रंप, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Sat, 20 May 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप इस समय अपने पति डोनाल्ड ट्रंप के साथ सऊदी अरब के दौरे पर हैं। यहां शनिवार को जब वह राष्ट्रपति ट्रंप के साथ एयर फोर्स वन विमान उतरीं तो सऊदी में सख्त ड्रेस कोड का पालन करने के लिए वह लंबी आस्तीन और पैंट पहनीं थीं। लेकिन एक चीज उनके काले और सोने के बेल्ट से गायब थी। उनके सिर पर स्कॉर्फ नहीं था जबकि सऊदी में महिलाओं के लिए सिर से पांव तक ढके रहना अनिवार्य होता है और सार्वजनिक जगहों पर हिजाब पहनना जरूरी है। हालांकि राजधानी रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मेलानिया ने हाथ हिलाकर सऊदी अरब के लोगों का स्वागत किया।
वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप अपने पुराने अंदाज में थे। उनके भूरे रंग के बाल हवा में लहरा रहे थे जबकि उनके दोनों कंधे नीचे झुके हुए थे। राष्ट्रपति ट्रंप चार देशों की अपनी यात्रा पर है और सऊदी अरब उनका पहला पड़ाव है। इसके बाद वह इस्राइल, इटली और बेल्जियम की यात्रा पर भी जाएंगे जबकि अगले हफ्ते के अंत तक वह व्हाइट हाउस लौट जाएंगे। मेलानिया ट्रंप पूरे दौरे के दौरान उनके साथ होंगी।
सऊदी में महिलाओं के लिए सख्त ड्रेस कोड है, जिसके तहत देश की महिलाओं और ज्यादा महिला आगंतुकों को सार्वजनिक रूप से ढीले, काले वस्त्र पहनना आवश्यक है। यह सिर से पांव तक ढका होता है और इसे अबाया के रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन
सऊदी में ज्यादातर महिलाएं अपने बालों और चेहरे को हिजाब से ढंकती हैं। हालांकि विदेशी महिलाओं को सिर ढकना जरूरी नहीं है। हालांकि इस साल के शुरू में ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरेसा मे और जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल ने भी सिर नहीं ढके थे।