फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   marry your rapist law in arab countries, people start protesting

'रेपिस्ट से शादी' कानून का विरोध, सड़कों पर लटकी मिली दुल्हन की ड्रेस

Sun, 23 Jul 2017 09:37 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sun, 23 Jul 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
marry your rapist law in arab countries, people start protesting

अरब देशों की राजधानी की सड़कों से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां सड़कों पर दुल्हन के कपड़े लटकते नजर आ रहें हैं। दरअसल, अरब के एक संस्थान जो महिलाओं के अधिकार के लिए आवाज उठाती है, रेप को लेकर बनाए गए कानून का विरोध कर रही है। संस्थान का कहना है कि हमारे रेप के लिए को आप सफेद कपड़ों से ढक नहीं सकते है।

विज्ञापन


लोगों को जागरूक करने के संस्थान ने यह कदम उठाया है। कई खाड़ी देश और लेबनान में रेप को लेकर कानून है कि अगर रेप करने वाला पीड़िता से शादी कर लेता है तो उस पर कोई आपराधिक मामाल नहीं चलेगा। एक पीड़ित के भाई ने इस कानून को घोटाला बताया था। उन्होंने कहा था कि यह कानून पुरुषवादी सोच को दर्शाता है, जो महिलाओं को मात्र भोग का एक माध्य समझता है। 
विज्ञापन


2014 में मोरोक्को ने एक ऐसा प्रावधान प्रस्तावित किया, जिसमें आरोपी को बतौर सजा रेप पीड़ित से शादी करनी होगी। जिसके बाद लेबनान और जॉर्डन सरकार ने इस कानून को लागू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस मामले में कोई बदलाव बासमा मोहम्मद लतीफा को वापस उनके परिवार से मिला नहीं सकता। लतीफा के परिवार का कहना है कि तीन साल पहले दक्षिण लेबनान के एक गांव में एक व्यक्ति ने लतीफा के साथ रेप किया। उस शख्स की उम्र लतीफा के दोगुनी थी। लतीफा का परिवार पुलिस के पास नहीं गया, उन्होंने इस बात पर सहमती बना ली कि वह शख्स लतीफा से शादी करेगा। 


लेकिन जून की एक रात उस शख्स ने ऐसा कदम उठाया जिसके बारे में परिवार ने कभी सोचा तक नहीं था। रजमान के दौरान आरोपी लतीफा के भाई के घर पर आया, जहां लतीफा रूकी हुई थी, और उसे नौ बार गोली मारी। लतीफा की मौत 22 साल की उम्र में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed