फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   israel: 4 Soldiers Killed After Truck Rams Into Pedestrians

इस्राइल में सेना पर आतंकी हमला, ट्रक से चार सैनिकों को रौंदा

Sun, 08 Jan 2017 11:35 PM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ यरूशलम 
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ यरूशलम  Updated Sun, 08 Jan 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
israel: 4 Soldiers Killed After Truck Rams Into Pedestrians
इस्राइल के यरूशलम में रविवार को एक फलस्तीनी ने ट्रक से रौंदकर चार सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया। मृतक सैनिकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। इस आतंकी हमले में कम से कम 15 लोग घायल भी हुए हैं, जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, सुरक्षा बलों ने हमलावर ट्रक चालक को घटनास्थल पर ही ढेर कर दिया। पुलिस इसे आतंकी हमला मान रही है। 
विज्ञापन


फलस्तीनी हमलावर ने यरूशलम के बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल के पास वारदात को अंजाम दिया। यहां पर ‘डोम ऑफ द रॉक’ समेत अन्य पवित्र स्थल हैं, जहां भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं। पुलिस प्रमुख रोनी अलशेच का कहना है कि यह ट्रक के जरिए किया गया आतंकी हमला है। 
विज्ञापन


हालांकि किसी आतंकी संगठन ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हमलावर की पहचान 28 वर्षीय फैदी अल-कनबार बताया जा रहा है, जो यरूशलम के फलस्तीनी जबील मकाबर इलाके का रहने वाला है। चश्मदीदों के मुताबिक हमलावर ट्रक चालक ने क्रूरता की हद पार करते हुए सुरक्षा बलों को एक बार कुचलने के बाद भी नहीं रुका और ट्रक को पीछे ले जाकर फिर दोबारा से रौंदा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलशेच ने बताया कि हमलावर ट्रक चालक ने सुरक्षा बलों को उस वक्त निशाना बनाया, जब वह दक्षिणी यरूशलम इलाके में बस से उतर रहे थे। यह इलाका पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। राहत एवं बचाव सेवा के मगन डेविड एडम ने बताया कि मरने वालों में तीन महिला एवं एक पुरुष सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। सीसीटीवी कैमरा में साफ नजर आ रहा है कि आतंकी हमलावर ने सुरक्षा बलों को जानबूझकर निशाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed