{"_id":"58b7984a4f1c1bbd5683408e","slug":"isis-chief-abu-bakr-al-baghdadi-admits-defeat-and-ordered-his-fighters-to-detonate-themselves","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगदादी ने स्वीकारी हार, लड़ाकों से कहा- खुद को बम से उड़ा लो","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
बगदादी ने स्वीकारी हार, लड़ाकों से कहा- खुद को बम से उड़ा लो
amarujala.com- Presented by: विक्रान्त सिंह
Updated Thu, 02 Mar 2017 01:23 PM IST
विज्ञापन
आईएस प्रमुख अबु बकर अल बगदादी ने एक विदाई भाषण में इराक में अपने समूह की हार स्वीकार कर ली है और अपने गैर-अरब लड़ाकों को अपने देश लौटने और खुद को विस्फोट से उड़ाने का आदेश दिया है।
बगदादी ने ‘फेयलवेल स्पीच’ शीर्षक नाम से एक बयान जारी किया है और इसे मंगलवार को आईएस प्रचारकों और मौलवियों में वितरित किया गया। बगदादी का यह बयान इराकी सेना द्वारा आईएस बहुल मोसुल पर कब्जे के बाद आया है। बगदादी ने खुद को खलीफा घोषित किया था।
इराकी टीवी नेटवर्क अलसुमारिया ने अल अरबिया रिपोर्ट के हवाले से कहा कि बगदादी ने आईएस कार्यालय से एक आदेश जारी किया है, जिसमें समूह के लड़ाकों और समूह के गैर अरब लड़ाकों को अपने वतन लौटने और खुद को विस्फोट से उड़ाने को निर्देश दिया है और उनसे स्वर्ग में 72 महिलाओं का वादा किया है। मीडिया रिपोर्ट में बगदादी को हमले में गंभीर रूप से घायल बताया गया है। उसके सिर पर ढाई करोड़ अमेरिकी डॉलर का इनाम है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पूर्वी सीरिया और उत्तरी इराक में आईएस के कब्जे के बाद बगदादी ने 2014 में खुद को खलीफा घोषित किया था। इराक में कई आईएस नेता पड़ोसी सीरिया में समूह द्वारा नियंत्रित क्षेत्र में भाग गए हैं।
बगदादी का पूरा चिठ्ठा-
- 29 जुलाई 1971 को इराक के सामर्रा में जन्मा।
- बगदाद के इस्लामी विज्ञान विश्वविद्यालय से इस्लामी विज्ञान में मास्टर की डिग्री हासिल की और फिर पीएचडी किया।
- चार अक्तूबर 2011 को अमेरिका ने प्रतिबंधित सूची में शामिल किया और उसके सिर पर एक करोड़ डॉलर का ईनाम घोषित किया।
- 16 दिसंबर 2016 को यह राशि बढ़ाकर ढाई करोड़ डॉलर कर दी गई। 2003 में अमेरिकी आक्रमण के दौरान अमेरिकी फौज के खिलाफ लड़ा।
- 2005 से 2009 तक जेल में रहा। 2010 में वह अलकायदा का कमांडर बन गया और 2014 में इसने खुद को खलीफा घोषित किया।