{"_id":"587945924f1c1b7940ba9b89","slug":"iraqi-troops-entered-in-mosul-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोसुल यूनिवर्सिटी में घुसी इराकी सेना ","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
मोसुल यूनिवर्सिटी में घुसी इराकी सेना
एजेंसी/मोसुल
Updated Sat, 14 Jan 2017 02:54 AM IST
विज्ञापन
mosu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इराकी शहर मोसुल को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से मुक्त कराने की मुहिम में इराकी विशेष बल को बड़ी कामयाबी मिली है। इराकी विशेष बल बृहस्पतिवार को मोसुल यूनिवर्सिटी में घुस गई और इसके कुछ हिस्सों पर नियंत्रण पा लिया है।
विज्ञापन
विशेष बल के ब्रिगेडियर जनरल हैदर फादिल और मेजर जनरल सामी अल आरिदी के अनुसार विशेष बल बृहस्पतिवार सुबह यूनिवर्सिटी परिसर में प्रवेश कर गई और अपराह्न तक पूरे यूनिवर्सिटी कैंपस और प्रौद्योगिकी संस्थान को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
अल आरिदी ने कहा, ‘हमने आतंकवादियों के किले ध्वस्त कर दिया है और हमने उनकी इकाईयों और उनके बेस पर कब्जा कर लिया है।’ यह यूनिवर्सिटी इराक के इस दूसरे सबसे बड़े शहर की पहचान है। इस पर नियंत्रण बड़ी सामरिक उपलब्धि होगी। आईएस ने इसको अपना बेस बना लिया था। यहां की प्रयोगशालाओं का रासायनिक हथियार बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था।
विज्ञापन