फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   Iran says missiles will "come down" on country’s enemies if they do wrong

दुश्मन देशों को ईरान की चेतावनी- चालबाजी का जवाब मिसाइल से देंगे

Sun, 05 Feb 2017 06:29 AM IST
एजेंसी/ तेहरान
एजेंसी/ तेहरान Updated Sun, 05 Feb 2017 06:29 AM IST
विज्ञापन
Iran says missiles will "come down" on country’s enemies if they do wrong
ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी

ईरान ने कड़ी चेतावनी दी है कि अगर दुश्मन देशों ने चालबाजी की या कोई गलत कदम उठाया, तो उन पर मिसाइल से हमला किया जाएगा। शनिवार को ईरान की रॉयल रिवॉल्यूशनरी गार्ड के सीनियर कमांडर जनरल आमिर अली हाजीबादे ने सख्त लहजे में कहा, ‘यदि दुश्मन देश सही लाइन पर नहीं चलते हैं, तो हम उन पर मिसाइल दागेंगे।’ आमिर रिवॉल्यूशनरी गार्ड के एयरस्पेश डिविजन के प्रमुख हैं। 

विज्ञापन


उनका यह बयान उस वक्त आया है, जब रिवॉल्यूशनरी गार्ड अपने मिसाइल और रडार प्रणालियों के परीक्षण के उद्देश्य से सैन्य अभ्यास कर रही है। यह सैन्य अभ्यास उत्तरी ईरान के सेमनान प्रांत के 35 हजार वर्ग किमी में आयोजित किया जा रहा है। हाल ही में मिसाइल परीक्षण करने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसके जवाब में इस इस्लामी राष्ट्र की यह कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। 
विज्ञापन


तसमीन न्यूज एजेंसी ने बताया कि युद्ध में ईरानी वैज्ञानिकों की ओर से तैयार किए गए रक्षा प्रणालियों, रडारों, कमांड सेंटरों, जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलों समेत सभी हथियारों का इस्तेमाल किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरानी समाचार चैनल प्रेस टीवी ने बताया कि ईरान के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट इशाक जहांगीरी ट्रंप प्रशासन के ईरान विरोधी तेवर को खारिज कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका का मकसद निवेशकों को डराकर ईरान से बाहर करने का है। ईरान ने कहा कि उसका मिसाइल परीक्षण अपनी सुरक्षा के लिए है। लिहाजा इससे संयुक्त राष्ट्र के प्रावधानों का उल्लंघन नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed