{"_id":"574bcc884f1c1b0c29109548","slug":"iran-not-allow-the-people-of-iran-for-hajj","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल हज पर नहीं जाएंगे ईरानी नागरिक","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
इस साल हज पर नहीं जाएंगे ईरानी नागरिक
बीबीसी
Updated Mon, 30 May 2016 11:57 AM IST
विज्ञापन
पिछले साल लगभग 60 हजार ईरानी नागरिक हज के लिए गए थे
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान के संस्कृति मंत्री ने कहा है कि ईरान अपने नागरिकों को इस साल हज के लिए सऊदी अरब नहीं भेजेगा। पिछले साल लगभग 60 हजार ईरानी नागरिक हज के लिए गए थे। संस्कृति मंत्री अली जन्नती ने इस मामले में रोड़े अटकाने के लिए सऊदी अरब को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
पिछले साल हज के दौरान शैतान पर पत्थर फेंकने की रस्म के दौरान भगदड़ मच गई थी। इसमें सैंकड़ों हजयात्रियों की मौत हो गई थी। भगदड़ में मरने वाले हाजियों में सबसे ज्यादा ईरान के लोग थे। सऊदी अरब और ईरान के बीच सीरिया और यमन के युद्ध समेत कई मुद्दों पर रिश्ते तनावपूर्ण रहे हैं।
विज्ञापन
ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता आयतुल्लाह खामेनेई ने तब भगदड़ के लिए सऊदी अरब से माफी मांगने को कहा था। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार इससे पहले 1987 में अमरीका विरोधी और इसराइल विरोधी मार्च के दौरान सऊदी के सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में 402 हजयात्री, जिनमें से अधिकांश ईरानी मारे गए थे।
विज्ञापन
तब भी ईरान ने तीन साल तक हज पर पाबंदी लगाई थी। पिछली हज दुर्घटना के आठ महीने बीतने के बाद भी सऊदी अरब ने अब तक किसी तरह रिपोर्ट तक प्रकाशित नहीं की है। इस भगदड 700 से अधिक हजयात्री मारे गए थे।