{"_id":"59e53a9e4f1c1b68678b6358","slug":"iran-has-announced-its-closure-of-its-old-social-media-network","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान ने अपनी सबसे पुरानी वेबसाइट को बंद किया","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
ईरान ने अपनी सबसे पुरानी वेबसाइट को बंद किया
एजेंसी, तेहरान
Updated Tue, 17 Oct 2017 04:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान ने सोमवार को अपने पुराने सोशल मीडिया नेटवर्क को बंद कर देने की घोषणा की है। वर्षों सेंसर की लड़ाई के बाद ईरान ने अपने फैसबुक ‘क्लूब वेबसाइट’ (सीएलओओबी.कॉम) को बंद करने का फैसला किया। साथ ही उसने इंस्टाग्राम जैसी विदेश साइट को अपनाने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
ईरान ने क्लूब वेबसाइट को 12 साल पहले लांच किया था। इसके देश में दो मिलियन यूजर्स थे। लेकिन महिलाओं की तस्वीरों की बाढ़, संवेदनशील राजनीतिक टिप्पणियों को लेकर अक्सर अधिकारियों के साथ झड़प और इस तरह के मैसेजों की निगरानी और उस पर रोक लगाने की चुनौती के कारण ईरान ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
पढ़ें- बिफरे ईरान के विदेश मंत्री, कहा- परमाणु समझौते खत्म करने पर आमादा हैं ट्रंप
विज्ञापन
कंपनी के निदेशक मोहम्मद जावेद शाकौरी मोघदम ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि सीएलओओबी.कॉम को पूरी तरह से तीन बार पहले भी ब्लॉक किया जा चुका है। पिछली बार उसे 28 दिनों के लिए बंद किया गया था। इससे पहले ईरान बगैर स्कार्फ महिलाओं की फोटो साझा करने के लिए फेसबुक पर प्रतिबंध लगा चुका है। ईरान में बगैर स्कार्फ के महिलाओं की तस्वीर साझा करना गैरकानूनी है।