ईरान: भीषण बस दुर्घटना में एक बच्ची की मौत, 19 भारतीय घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान में हुई भीषण बस दुर्घटना में एक 14 साल की भारतीय बच्ची की मौत हो गयी और 19 भारतीय घायल हो गए। यह जानकारी सोमवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दी। इस दुर्घटना में मोहम्मद अली नाम का शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है,जोकि अभी आईसीयू में है। बाकी के 18 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी है।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बताया कि उनका स्टाफ हर तरह की मदद देने के लिए हॉस्पिटल में मौजूद है। आपको बता दें कि ये 20 भारतीय तीर्थयात्री क्यूम शहर जा रहे थे, इस जगह को इस्लाम में पवित्र माना जाता है।
सुषमा ने ट्विटर पर बताया कि तेहरान के भारतीय दूतावास से उन्हें जानकारी मिली। 20 भारतीय श्रद्धालुओं से भरी बस कोम जा रही थी जोकि कल रात हादसे का शिकार हो गयी। इस हादसे में 14 साल की कुलसुम फातिमा की सिर में चोट लगने के कारण मौत हो गयी।
I have got the report from Indian Embassy in Tehran. A bus carrying 20 Indian pilgrims on way to Qom met with an accident last night. Unfortunately, we lost Ms.Kulsum Fatima aged 14 years because of head injuries. /1 https://t.co/gWlsOUEQE7
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) April 16, 2018