फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   dubai princess leaved her country for feedom, want america's help for shelter

आजाद जिंदगी के लिए देश छोड़ भागी दुबई की राजकुमारी, मांगी अमेरिका से शरण

Sun, 11 Mar 2018 08:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Mar 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
dubai princess leaved her country for feedom, want america's help for shelter

दुबई की 33 वर्षीय राजकुमारी शेख लातिफा ने अमेरिका से शरण मांगी है। वह दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतौम की बेटी हैं। उन्होंने दावा किया है कि वह सामान्य जिंदगी जीने के लिए देश छोड़कर फरार हो गई हैं क्योंकि पिछले तीन साल से उन्हें अस्पताल में बंधक बनाकर रखा जा रहा था।  

विज्ञापन


ब्रिटिश मीडिया को भेजे अपने संदेश में 33 वर्षीय राजकुमारी का दावा है कि उन्होंने 16 साल की उम्र में एक बार देश छोड़कर भागने की कोशिश की थी। इसलिए तब से सब उन्हें संदेह की निगाह से देखते हैं। उन्हें आजादी से जिंदगी जीने की इजाजत ही नहीं है। साल 2000 के बाद से देश छोड़कर बाहर जाने पर पाबंदी है। वह गाड़ी नहीं चला सकती हैं और 24 घंटे उन पर निगाह रखी जाती है। उनके उग्र स्वभाव को नियंत्रित करने के लिए कैद कर इलाज किया जा रहा था। कुछ जानवरों को छोड़कर उनका कोई दोस्त नहीं है। 
विज्ञापन


लातिफा के मुताबिक शेख मोहम्मद की छह बीबियां और 30 बच्चे हैं। वह उनकी कम मशहूर पत्नी की तीन बेटियों में से एक है। उसका दुबई में कोई सामाजिक जीवन भी नहीं है। फरार राजकुमारी की मानें तो पहले भी दुबई की दो राजकुमारियां देश छोड़कर भाग चुकी है। उनसे से एक को बाद में पकड़ लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
फ्रांसीसी जासूस के साथ हुई फरार 

लातिफा फ्रांसीसी जासूस की मदद से फरार हुई है। यह जासूस अपनी बोट से दुबई से लोगों को बाहर निकलने में मदद करता है। लातिफा ने अमेरिका से शरण मांगी है। इसके लिए उसने अमेरिका में अपने वकील से संपर्क भी किया है। g


दक्षिण भारत के समुद्र तट पर है अभी

लातिफा ने दावा किया है कि वह दक्षिण भारत के समुद्र तट के पास है। उसका कहना है कि वह देश छोड़कर भाग गई है, लेकिन उसे अब भी खतरा है। उसे जबरदस्ती दुबई वापस ले जाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed