{"_id":"574d3d6c4f1c1b8e09108d21","slug":"death-toll-from-russian-air-strikes-in-idlib-climbs-to-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस ने की बमबारी, इदलिब में 23 लोगों की मौत","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
रूस ने की बमबारी, इदलिब में 23 लोगों की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 31 May 2016 01:00 PM IST
विज्ञापन
सीरिया पर की गई बमबारी में 23 लोगों की मौत हो गई
- फोटो : Reuters File photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस की तरफ से सीरिया पर की गई बमबारी में 23 लोगों की मौत हो गई है। रूस ने सीरिया के इदलिब में भारी बमबारी की थी। इदलिब में सीरियाई लड़ाकों का कब्जा है। सीरियाई मानवाधिकार संगठन ने बताया कि फरवरी में सीजफायर पर सहमति के बाद से यह अभी तक की सबसे भीषण बमबारी है।
विज्ञापन
मानवाधिकार संगठन के मुताबिक रूस ने शहर के कई इलाकों पर बमबारी की है। इसमें एक अस्पताल भी चपेट में भी आ गया है। इस हमले में सात बच्चों की मौत हो गई है। मानवाधिकार संगठन के डॉ. रामी अब्दुलरहमान ने कहा कि मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी भी हो सकती है।
विज्ञापन
सिविल डिफेंस इदलिब के कार्यकर्ता रात के समय मारे गए लोगों के शरीर ढूंढ रहे हैं। वहां काम में लगे सिविल डिफेंस के कार्यकर्ता कुछ लोगों को बचाने में भी कामयाब हुए हैं। इदलिब शहर में अल कायदा से जुड़े नुसरा फ्रंट का अच्छा खासा प्रभाव है।
विज्ञापन