{"_id":"579600e04f1c1b8a0221e0d2","slug":"blast-in-iraq","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इराक में आत्मघाती हमला, 17 की मौत","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
इराक में आत्मघाती हमला, 17 की मौत
बीबीसी
Updated Mon, 25 Jul 2016 05:36 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : BBC
इराक की राजधानी बगदाद के उत्तरी हिस्से में हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा बगदाद से करीब 80 किलोमीटर दूर खली शहर के एक भीड़ वाले चेक प्वाइंट पर हुआ है। यह शिया आबादी वाला इलाका है।
समाचार एजेंसी रायटर और एपी के मुताबिक हमलावार ने विस्फोटकों से भरी काम को शहर के एक चेक प्वाइंट में तेजी से घुसाया।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमलावर ने विस्फोटकों से भरी कार से नाके में टक्कर मारी। इससे कई कारों में आग लग गई और उन कारों में बैठे लोग झुलस गए।

Trending Videos
हादसे की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली
एक पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी एपी को बताया कि इस कार ने करीब 20 दूसरी कारों को नुकसान पहुंचाया है। इस हमले में 41 लोग घायल भी हुए हैं।
हालांकि अब तक इस हादसे की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है। लेकिन आशंका जताई जा रही है इस हमले के पीछे चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट का हाथ हो सकता है।
रविवार को इस्लामिक स्टेट ने बगदाद में हुए आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली थी। उसमें 20 लोग मारे गए थे और 31 लोग घायल हुए थे।