{"_id":"5b1113b14f1c1b9e6e8b5b5b","slug":"big-storm-in-saudi-arabia-because-of-princes-photo-on-vogue-magazine-cover-page","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैग्जीन के कवर पेज पर छपी राजकुमारी की तस्वीर ने सऊदी अरब में मचाया बवाल, जानें क्यों","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
मैग्जीन के कवर पेज पर छपी राजकुमारी की तस्वीर ने सऊदी अरब में मचाया बवाल, जानें क्यों
Sat, 02 Jun 2018 08:06 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 02 Jun 2018 08:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर मैग्जीन वोग के कवर पेज पर छपी सऊदी अरब की राजकुमारी की तस्वीर ने देश में बवाल मचा दिया है। तस्वीर में राजकुमारी को ड्राइविंग सीट पर बैठा हुआ दिखाया गया है। महिलाओं के गाड़ी चलाने की स्वतंत्रता का विरोध करने वाले सऊदी के कुछ लोगों को ये तस्वीर ठीक नहीं लगी और उन्होंने तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।
2 of 5
यहां की कुछ महिलाओं ने सोशल मीडिया पर मैग्जीन के कवर पर छपी राजकुमारी हायफा-अब्दुल्लाह अल-सौद की फोटो के चेहरे पर गिरफ्तार एक्टिविस्ट की तस्वीर लगाकर देशद्रोही का नाम दिया। इसके अलावा कई दूसरे लोग भी राजकुमारी की तस्वीर के साथ गिरफ्तार एक्टिविस्ट की तस्वीर फोटोशॉप करके शेयर कर रहे हैं।
3 of 5
वोग मैग्जीन के इस एडिशन में प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के सुधारवादी विचारधारा के तहत महिलाओं पर लगे प्रतिबंध को हटाने और धार्मिक कट्टरपंथ को खत्म करने के मुद्दे को प्राथमिकता दी गई है। कवर पर छपी इस तस्वीर में राजकुमारी ड्राइविंग सीट पर बैठी हुई हैं। उनके हाथों में लेदर के दस्ताने हैं और उन्होंने हाई हील्स भी पहनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मैग्जीन में छपी इस तस्वीर से साफ तौर पर पता चल रहा है कि सऊदी अब अपनी रूढ़िवादी परंपरा को तोड़ महिलाओं की ड्राइविंग के लिए तैयार है। राजकुमारी हायफा ने मैग्जीन को दिए अपने इंटरव्यू में कहा है कि सऊदी में कुछ रूढ़िवादी लोग हैं जो नए बदलाव से डरते हैं। राजकुमारी का कहना है कि वह इन बदलावों का पूर्ण रूप से समर्थन करती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
उल्लेखनीय है कि सऊदी में इसी महीने महिलाओं के गाड़ी चलाने के अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाली संस्था के 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। इनमें से 4 लोगों को तो पिछले सप्ताह छोड़ दिया गया लेकिन बाकी पर फैसला आना अभी बाकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।