फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   Baghdadi new audio tape releases urges IS militants to keep fighting

इस्लामिक स्टेट सरगना बगदादी का नया ऑडियो संदेश जारी, अभी भी है जिंदा?

Fri, 29 Sep 2017 08:41 AM IST
एजेंसी/ काहिरा
एजेंसी/ काहिरा Updated Fri, 29 Sep 2017 08:41 AM IST
विज्ञापन
Baghdadi new audio tape releases urges IS militants to keep fighting

आतंकी संगठन आईएस ने बृहस्पतिवार को अपने शीर्ष कमांडर अबु बकर अल बगदादी का नया ऑडियो संदेश जारी किया है। ऑडियो टेप में बगदादी को यह कहते हुए सुना गया कि वह अब भी जिंदा है। इस रिकॉर्डिंग को आईएस द्वारा संचालित अल फुर्गान ने जारी किया है। इस रिकॉर्डिंग में सिर्फ बगदादी की आवाज सुनाई दे रही है।

विज्ञापन



पिछली बार नवंबर में बगदारी का ऑडियो संदेश जारी किया गया था। सनद रहे कि रूसी अधिकारियों ने जून में  सीरियाई शहर रक्का में रूसी हवाई हमले में अब बगदादी के मारे जाने की संभावना जताई थी। इसके बाद आईएस की कमर टूट गई और उसे इराक और सीरिया में करारी शिकस्त मिली। 
विज्ञापन


पढ़ें- कुर्द अधिकारी का दावा, जिंदा है आईएस सरगना बगदादी    
विज्ञापन
विज्ञापन


बगदादी की मौत की अफवाहें 
बता दें कि इससे पहले बगदादी की मौत की अफवाहें उड़ती रही हैं। 2015 में हुई भारी हवाई बमबारी में दावा किया गया था कि बगदादी मारा गया है, लेकिन अब तक बगदादी जिंदा है या मर गया ये राज ही बना हुआ है। 

गौरतलब है कि बगदादी को आखिरी बार 2014 में मोसुल की अल नूरी मस्जिद में देखा गया था। इसके बाद से उसे किसी ने भी सार्वजनिक तौर पर नहीं देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed