{"_id":"596d34664f1c1b16098b4769","slug":"kurdish-officer-s-claim-that-baghdadi-is-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्द अधिकारी का दावा, जिंदा है आईएस सरगना बगदादी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
कुर्द अधिकारी का दावा, जिंदा है आईएस सरगना बगदादी
एजेंसी, सुलेमानिया
Updated Tue, 18 Jul 2017 03:34 AM IST
विज्ञापन
अबु बकर अल बगदादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे कुर्द लड़ाकों के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि उन्हें आशंका है कि इस्लामिक स्टेट (आईएस) का प्रमुख अबु बकर अल बगदादी अब भी जिंदा है और इस बात के लिए वह 99 फीसदी आश्वस्त हैं। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स और रूसी सेना ने हाल में बगदादी के मारे जाने का दावा किया था।
विज्ञापन
इन दावों के बावजूद कुर्दिश आतंक-विरोधी अभियानों के शीर्ष अधिकारी लाहूर तालाबानी ने सोमवार को कहा, ‘निसंदेह बगदादी जिंदा है। हमें उसके जिंदा होने की सूचना प्राप्त हुई है। हमें 99 फीसदी आशंका है कि वो अभी भी जिंदा है।’ एक समाचार पत्र को इंटरव्यू देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि बगदादी के सीरियाई शहर रक्का में छिपे होने की आशंका है।
विज्ञापन
तालाबानी ने यह भी कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि उसकी जड़े अल कायदा के दिनों के इराक से जुड़ी हैं। वह सुरक्षा बलों की नजरों में छिपा हुआ था। वह जानता है कि उसे क्या करना है। वह फिलहाल भटक रहा है लेकिन अब भी एक चालाक दुश्मन के तौर पर उसे देखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
उसे छिपे रहकर अपनी आतंकी गतिविधियों को जारी रखने का हुनर मालूम है इसलिए उसे फिलहाल कमजोर नहीं समझा जा सकता। गौरतलब है 2014 से लेकर अब तक बगदादी के मारे जाने की काफी खबरें आ चुकी हैं, लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है।