{"_id":"594dd78d4f1c1b0c4d8b46d5","slug":"attack-on-saudi-makkah-grand-mosque-11-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मक्का मस्जिद के पास फिदायीन हमला, 11 लोग घायल","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
मक्का मस्जिद के पास फिदायीन हमला, 11 लोग घायल
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sat, 24 Jun 2017 09:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब में मक्का मस्जिद में पास हुए एक फिदायीन हमले में 6 विदेशी तीर्थयात्रियों समेत 11 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। घायल हुए लोगों में तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। देश के आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को एक आत्मघाती हमलावर ने मुस्लिमों के पवित्र तीर्थस्थल मक्का के पास खुद को बम से उड़ा लिया।
विज्ञापन
बता दें कि हमला मस्जिद के पास उस वक्त हुआ जब लाखों की संख्या में लोगों दोपहर की नमाज पढ़ने के लिए वहां पहुंचे थे। मस्जिद में लोग रमजान महीने के आखिरी शुक्रवार की नमाज के लिए इक्कठा हुए थे।
विज्ञापन
#Report: #Saudi Security forces foil terror plot targeting Grand Mosque in #Makkah — https://t.co/Gv1w9vvIY4 pic.twitter.com/6nXsSvCyqM
विज्ञापन विज्ञापन— Saudi Gazette (@Saudi_Gazette) June 23, 2017
सऊदी टीवी चैनल के मुताबिक पुलिस ने बताया कि हमलावर मस्जिद और तीर्थयात्रियों को निशाना बनाना चाहता था। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग आत्मघाती हमले से पहले वहां घूम रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने इन्हें शक के आधार पर गिरफ्तार किया।