{"_id":"577cdd4f4f1c1b6f0c7fb325","slug":"at-least-26-killed-in-south-yemen-army-base-attack-sources","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद के दिन भी यमन में आर्मी बेस पर हमला, 26 की मौत","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
ईद के दिन भी यमन में आर्मी बेस पर हमला, 26 की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 06 Jul 2016 03:58 PM IST
विज्ञापन
ईद के दिन भी यमन में आर्मी बेस पर हमला
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमन में सेना के बेस पर हुए एक आतंकी हमले के बाद आतंकियों और सेना की आपसी मुठभेड़ में 26 लोगों की मौत हो गई है। यह हमला अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास स्थित सेना के बेस सेंटर पर हुआ। यह सेना का बेस यमन के दक्षिणी शहर अदन में स्थित है।
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने दो कारों में बम धमाके करके बेस पर अफरा-तफरी का माहौल मचा दिया। इसके बाद हथियार बंद आतंकियों ने एयरबेस पर हमला कर पास स्थित इमारतों पर कब्जा कर लिया। बाद में सेना के साथ चली चार घंटे की मुठभेड़ में सभी आतंकियों को मार गिराया गया। इस मुठभेड़ में यमन सेना के छह जवान और 20 आतंकी मारे गए हैं।
अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने भी नहीं ली है। पर इससे पहले 27 जून को यमन के दक्षिणी भाग मुकल्ला में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली थी।
विज्ञापन
आईएसआईएस ने इन दिनों सऊदी अरबिया, तुर्की, बांग्लादेश और इराक में बम विस्फोट कर सैकड़ो लोगों को मार डाला है।
इस साल रमजान माह के अंतिम दिनों के दौरान आतंकी हमलों में काफी तेजी आई है। वहीं बुधवार को यमन में ईद का त्यौहार भी मनाया गया।