{"_id":"5ae871e94f1c1b3b0b8b7787","slug":"air-strikes-kill-23-civilians-in-is-held-area-in-northeast-syria","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरिया में फिर IS ठिकाने पर हवाई हमला, 23 नागरिकों के मारे जाने की खबर","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
सीरिया में फिर IS ठिकाने पर हवाई हमला, 23 नागरिकों के मारे जाने की खबर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 02 May 2018 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीरिया में हवाई हमले जारी हैं। रविवार रात को उत्तरी सीरिया में कई सैन्य ठिकानों पर हुए मिसाइल हमलों के बाद अभी पूर्वोत्तर में हवाई हमले की खबर है। इस हमले में 23 नागरिकों के मारे जाने की खबर है। इससे पहले हुए हमले में दर्जनों सरकार समर्थक लड़ाकों के मारे जाने की खबर सामने आई थी।
विज्ञापन
#BREAKING Air strikes kill 23 civilians in IS-held area in northeast Syria: monitor
— AFP news agency (@AFP) May 1, 2018विज्ञापन
सीरियाई सेना के मुताबिक हमा और अलेप्पो प्रांतों में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। तत्काल हुए इस हमले में अभी कोई ज्यादा जानकारी निकलकर सामने नहीं आई है। वहीं इससे पहले रविवार सेना ने हमले में मारे गए या घायल हुए लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन ब्रिटेन स्थित एक निगरानी समूह का कहना है कि इन हमलों में 26 सरकार समर्थक लड़ाके मारे गए हैं जिनमें अधिकतर ईरानी हैं।
विज्ञापन
हाल में हुए इन दोनों हमलों में स्पष्ट नहीं है कि हमले के पीछे कौन है। पश्चिमी देश और इजरायल सीरिया के भीतर हमले करते रहे हैं। इसी महीने अमरीका, ब्रिटेन और फ्रांस ने सीरिया में तीन ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे। इन देशों का कहना है कि ये ठिकाने सीरियाई सरकार के रासायनिक हथियार कार्यक्रम से जुड़े थे।