फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   Afghan ministry said his government would leave no stone unturned to protect Indian engineers

भारतीय इंजीनियर: अफगान विदेश मंत्री बोले- रिहाई के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे

Tue, 08 May 2018 11:54 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 08 May 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
Afghan ministry said his government would leave no stone unturned to protect Indian engineers
सलाहुद्दीन रब्बानी

बगलान प्रांत से रविवार को अगवा हुए 7 भारतीयों की सकुशल वापसी के लिए अफगानिस्तान सरकार जी-जान से कोशिशें कर रही है। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री सलाहुद्दीन रब्बानी ने अपने देश में नवनियुक्त भारतीय उच्चायुक्त विनय कुमार से कहा है कि उनकी सरकार तालिबान द्वारा अगवा किए गए भारतीय इंजीनियरों को रिहा करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। 

विज्ञापन


अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि विदेश मंत्री रब्बानी ने बगलान प्रांत में भारतीय इंजीनियरों के अपहरण पर गहरा दुख जताया है और कहा है कि अफगान सुरक्षाकर्मी उन इंजीनियरों को सुरक्षित रिहा करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि भारतीयों की रिहाई की दिशा में कबायली नेताओं के जरिए प्रयास शुरू किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


रब्बानी ने भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ भी रविवार की शाम को बातचीत की। जिसमें उन्होंने भरोसा दिलाया कि अफगान सरकार इंजीनियरों की जल्द से जल्द रिहाई के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखेगी। अपनी बातचीत में रब्बानी ने कहा कि अफगान सुरक्षाबल भारतीयों को छुड़ाने के साथ ही उनकी सुरक्षा और सलामती को सुनिश्चित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगान मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अफगानिस्तान के सुरक्षाकर्मी स्थानीय कबायली सरदारों के साथ मिलकर इन इंजीनियरों को तब से तलाशने की कोशिश कर रही है जबसे उन्हें उनके अगवा होने की जानकारी मिली है। कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि इंजीनियरों को तालिबानी आतंकियों ने गलती से सरकारी अधिकारी समझकर अगवा कर लिया था। चूंकि अब यह एक अंतर्राष्ट्रीय घटना बन चुकी है इसलिए तालिबान की भाषा बदल गई है। इस मामले को संवेदनशील मसला बताते हुए विदेश मंत्रालय ने चुप्पी साध ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed