फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   adan governor killed in is attack

IS के हमले में अदन के गवर्नर की मौत

Sun, 06 Dec 2015 04:18 PM IST
Updated Sun, 06 Dec 2015 04:18 PM IST
विज्ञापन
adan governor killed in is attack

यमन में जारी संघर्ष के बीच अदन के गर्वनर के मारे जाने की खबर आ रही है। यमन में सुरक्षा अधिकारियों ने कहा है कि एक धमाके में अदन शहर के गवर्नर और उनके कई अंगरक्षक मारे गए हैं।

विज्ञापन


उनका कहना है कि गवर्नर जाफर मोहम्मद साद अपनी सरकारी गाड़ी में जा रहे थे तभी उनके काफिले पर हमला किया गया।

जानकारी के अनुसार रॉकेट से चलने वाले एक ग्रेनेड से ये धमाका किया गया। गवर्नर साद ने अदन से हूथी बागियों को बाहर करने वाले सरकारी बलों का नेतृत्व करने में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

हमले में आठ अंगरक्षकों की भी मौत

adan governor killed in is attack

साद को इसी साल अक्टूबर में गवर्नर नियुक्त किया गया था। बताया जा रहा है कि गवर्नर साद के काफिले पर रॉकेट से हमला हुआ था, जिसमें गवर्नर समेत उनके आठ बॉडीगार्ड्स मारे गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकी संगठन आईएसआईएस ने हमले की जिम्मेदारी ली है। आईएस ने बदले की कार्रवाई करार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed