फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   A successful launch of the Phoenix Rocket in Iran, the US condemns the launch

ईरान में फिनिक्स रॉकेट का सफल प्रक्षेपण, अमेरिका ने की लॉन्च की निंदा

Fri, 28 Jul 2017 10:18 AM IST
BBC
BBC Updated Fri, 28 Jul 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
A successful launch of the Phoenix Rocket in Iran, the US condemns the launch
- फोटो : BBC

ईरान ने उपग्रह को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित करने में सक्षम एक रॉकेट को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित करने का दावा किया है। इस बीच अमेरिका में हाउस ऑफ रिप्रेजन्टेटिव्स के बाद अब सीनेट ने ईरान, रूस और उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाने संबंधी विधेयक को पारित कर दिया है। हालांकि व्हाईट हाउस के एतराज के बावजूद ये विधेयक दोनों सदनों में पारित हो गया है।

विज्ञापन


उत्तरी ईरान के सेमनान में एक नए अंतरिक्ष केंद्र से फिनिक्स रॉकेट का प्रक्षेपण किया गया। अमेरिका ने इस प्रक्षेपण की निंदा की और इसे उकसाने वाला कदम उठाया है। 2009 से अब तक ईरान में बने पांच रॉकेटों का प्रक्षेपित किया गया है। ईरान के सरकारी टीवी चैनल ने बताया कि लॉन्च किया गया रॉकेट 250 किलोग्राम का सैटेलाइट 500 किलोमीटर की ऊंचाई तक ले जा सकता है।
विज्ञापन


अमेरिका के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीदर नॉएर्त ने कहा कि अगर इसकी पुष्टि हो जाती है तो ये संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव का उल्लंघन होगा। ईरान ने अमेरिका की तरफ से लगाए गए 18 प्रतिबंधों का जवाब देने की बात कही है। अमेरिका ने ईरान के 18 अधिकारियों या संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए हैं जिन्होंने ईरान के बैलेस्टिक मिसाइल कार्यक्रम या फिर रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स का साथ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि ट्रंप प्रशासन ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते पर कायम रहने की तस्दीक की थी। ईरान की संसद में परमाणु कार्यक्रम और द रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की फंडिंग बढ़ाने के लिए विधेयक को पास करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए वोटिंग की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed