फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gulf Countries ›   8 princesses of United Arab Emirates 15 months prison

संयुक्त अरब अमीरात की 8 राजकुमारियों को 15 महीने की जेल

Sun, 25 Jun 2017 10:29 AM IST
amarujala.com- Submitted By: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Submitted By: अभिषेक तिवारी Updated Sun, 25 Jun 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
8 princesses of United Arab Emirates 15 months prison
princesses of United Arab Emirates - फोटो : bbc
बेल्जियम की एक कोर्ट ने संयुक्त अरब अमीरात की आठ राजकुमारियों को मानव तस्करी का दोषी पाया है। इन पर अपने नौकरों के साथ अमानवीय व्यवहार करने का भी आरोप था।
विज्ञापन

अदालत ने इन राजकुमारियों को 15 महीने की सजा दी है और हरेक पर 1,85,000 डॉलर का ज़ुर्माना लगाया है। इन राजकुमारियों पर 20 नौकरानियों को गुलामों जैसे रखने के आरोप थे। ये नौकरानियां 2008 में उनके साथ ब्रसेल्स की यात्रा पर गई थीं।
विज्ञापन


हालांकि कोर्ट ने अमानवीय व्यवहार के गंभीर आरोप से उन्हें बरी कर दिया। राजकुमारियों ने इन आरोपों से इनकार किया है। बचाव पक्ष के वकील स्टीफेन मोनोड ने कहा कि उनके मुवक्किलों ने आगे अपील करने का फैसला नहीं किया है। फैसले के वक्त शेख हामदा अल नाह्यान और उनकी सातों बेटियां कोर्ट में मौजूद नहीं थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दासी बना कर रखने के आरोप

8 princesses of United Arab Emirates 15 months prison
आठों राजकुमारियां यूएई अध्यक्ष शेख खलीफा बिन जायेद के परिवार की - फोटो : bbc

ये मामला तब प्रकाश में आया जब एक नौकरानी होटल से भाग निकली थी। राजकुमारियों ने होटल में एक पूरा लक्जरी फ्लोर किराए पर ले रखा था। नौकरानियों का कहना था कि उनसे 24 घंटे काम कराया जा था और उन्हें फर्श पर सोना पड़ता था। उन्हें कोई साप्ताहिक छुट्टी भी नहीं मिलती थी। उनके अनुसार, उन्हें होटल से बाहर जाने की इजाजत नहीं थी और राजकुमारियों से बचा हुआ खाने को मजबूर किया जाता था।

इस मामले को हल होने में 9 साल लग गए। इस मामले की पैरवी करने करने वाले बेल्जियन मानवाधिकार समूह मारिया ने एक बयान जारी कर इस फैसले को मानव तस्करी के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण कदम बताया है। सुनवाई के दौरान मौजूद रहने वाले अप्रवासी श्रमिकों पर ह्यूमन राइट्स वॉच के विशेषज्ञ निकोलस मैगीहन ने बीबीसी से कहा कि हालांकि कानूनी तौर पर ये प्रतिबंधित है, लेकिन घरेलू दासता अभी भी खाड़ी देशों में मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed