{"_id":"5bed3f20bdec226975789c6f","slug":"30-afghan-security-forces-were-killed-during-the-latest-farah-province-offensives","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगान सुरक्षाबलों पर तालिबान ने किया हमला, 30 पुलिस कर्मियों की मौत","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
अफगान सुरक्षाबलों पर तालिबान ने किया हमला, 30 पुलिस कर्मियों की मौत
भाषा, काबुल
Updated Thu, 15 Nov 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
अफगान अधिकारियों का कहना है कि पश्चिमी फराह प्रान्त में तालिबान के हमले में 30 पुलिसकर्मी मारे गए हैं। प्रान्तीय परिषद के सदस्य दादुल्ला कानी ने बृहस्पतिवार को बताया कि तालिबान ने खाकी साफेद जिले में बुधवार देर रात पुलिस की चौकी पर हमला किया।
विज्ञापन
काबुल में सांसद समीउल्ला समीम ने बताया कि जिला पुलिस कमांडर अब्दुल जबार भी हमले में मारे गए। हमले के बाद तालिबानी उग्रवादी हथियार और गोलाबारूद लेकर फरार हो गए। समीम ने बताया कि जवाबी हवाई हमलों में 17 तालिबानी लड़ाके भी मारे गए।
विज्ञापन
तालिबान कुछ महीनों से लगभग रोज ही अफगानिस्तान में हमले कर रहा है, जिससे अफगान बल बड़ी संख्या में हताहत हो रहे हैं। प्रशासन रोजाना हताहत हुए लोगों की संख्या जारी नहीं करता लेकिन अनधिकृत आकलन के अनुसार, करीब 45 अफगान पुलिस कर्मी या सैनिक रोजाना मारे जाते हैं या घायल होते हैं।
विज्ञापन