{"_id":"5be648afbdec2269695d9e9e","slug":"25-years-old-indian-found-dead-in-sharjah-in-uae","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएई के शारजाह में मिला 25 वर्षीय भारतीय का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
यूएई के शारजाह में मिला 25 वर्षीय भारतीय का शव, जांच में जुटी पुलिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Nov 2018 08:25 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह शहर में बुधवार को एक 25 वर्षीय भारतीय का शव बरामद हुआ है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, भारतीय शख्स का शव उसके कमरे में लटकता हुआ पाया गया। पुलिस ने उसकी पहचान उजागर नहीं की है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शव को लटकते हुए सबसे पहले उसके एक साथी ने देखा। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भारतीय युवक को नीचे उतारा और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और दूसरे साक्ष्य इकट्ठा किए। हालांकि अब तक हुई जांच में कोई भी संदिग्ध चीज सामने नहीं आई है। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन