{"_id":"607ac39d8ebc3e8d1c768bb7","slug":"growing-tensions-russia-arrests-ukraine-diplomat-action-was-taken-on-obtaining-confidential-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ रहा तनाव: रूस ने यूक्रेन के राजनयिक को किया गिरफ्तार, गोपनीय सूचना हासिल करने के आरोप में कार्रवाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बढ़ रहा तनाव: रूस ने यूक्रेन के राजनयिक को किया गिरफ्तार, गोपनीय सूचना हासिल करने के आरोप में कार्रवाई
Sat, 17 Apr 2021 04:46 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 17 Apr 2021 04:46 PM IST
सार
- दोनों देशों की सेनाएं आ चुकी हैं आमने-सामने
- राजनयिक ने जुटाईं रूसी डाटाबेस से सूचनाएं
विज्ञापन
सीमा पर रूसी सैनिक तैनात
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस और पड़ोसी देश यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। रूस ने देश की मुख्य सुरक्षा एजेंसी के डाटाबेस से कथित तौर पर गोपनीय सूचना हासिल करने के लिए यूक्रेन के एक राजनयिक को हिरासत में लिया है। बता दें, दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने आ चुकी हैं। ऐसे में सैन्य टकराव की आशंका बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (एफएसबी) ने शनिवार को बताया कि सेंट पीटर्सबर्ग में यूक्रेन के महावाणिज्यदूत को शुक्रवार को एक रूसी नागरिक के साथ मुलाकात के दौरान हिरासत में लिया गया। एफएसबी का आरोप है कि मुलाकात के दौरान उन्होंने कानून लागू करने वाली एजेंसियों और एफएसबी के डाटाबेस से गोपनीय प्रकृति की सूचनाएं हासिल कीं।
विज्ञापन
यूक्रेन सीमा के पास रूसी सैनिक तैनात
रूस की संवाद समितियों ने एफएसबी के बयान जारी किए जिसमें और अधिक ब्यौरा नहीं दिया। यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्र में सीमा के पास रूसी सैनिकों की मजबूत उपस्थिति और रूस तथा यूक्रेन के मध्य बढ़ते तनावों के बीच राजनयिक को गिरफ्तार किया गया है। तनाव के माहौल में कोई भी चिंगारी शोला भड़का सकती है।
विज्ञापन