फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Greece: Refugees killed in a vehicle accident, seven killed and eight injured, read world important news

ग्रीस : शरणार्थियों का वाहन हादसे का हुआ शिकार, सात की मौत, आठ घायल, पढें दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें

Sat, 20 Nov 2021 03:05 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, एथेंंस
एजेंसी, एथेंंस Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 20 Nov 2021 03:05 AM IST
सार

उत्तरी ग्रीस में शुक्रवार सुबह एक राजमार्ग पर एक टोल स्टेशन पर वाहन के दुर्घटना में सात लोगों की मौत व आठ घायल हुए। घायलों में पाकिस्तान के चार, अफगानिस्तान से एक और दो लोग नेपाल के हैं।

विज्ञापन
Greece: Refugees killed in a vehicle accident, seven killed and eight injured, read world important news
सड़क हादसा - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

उत्तरी ग्रीस में शुक्रवार तड़के एक राजमार्ग पर एक टोल स्टेशन पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से सात प्रवासियों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। प्रारंभिक जांच से संकेत मिले हैं कि अस्पताल में इलाज करा रहा चालक 14 अन्य शरणार्थियों को किसी अन्य देश ले जा रहा था। घायलों में पाकिस्तान के चार, अफगानिस्तान से एक और दो लोग नेपाल के हैं।

विज्ञापन


हादसे में मारे गए 7 लोगों में एक महिला भी शामिल है। अभी मृतकों की राष्ट्रीयता के बारे में तुरंत पता नहीं चल पाया है। बता दें, एशिया, मध्य पूर्व और अफ्रीका में गरीबी और संघर्ष से भाग रहे लोगों के लिए ग्रीस यूरोपीय संघ में सबसे लोकप्रिय मार्गों में से एक है। ग्रीस में गुप्त ढंग से प्रवेश करके ये शरणार्थी तुर्की तट के पास से खतरनाक समुद्री मार्ग होते हुए यूरोप के लिए पहुंच बनाते हैं। आइए जानते हैं दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण खबरों के बारे में...
विज्ञापन

 

लंदन : मकान में आग से दो महिलाओं, दो बच्चों की मौत

यहां एक मकान में आग लगने से दो महिलाओं और दो बच्चों की मौत हो गई। लंदन में यह हादसा इसलिए अहम है क्योंकि यहां कई वर्षों से आग लगने की कोई घटना नहीं हुई है। घटनास्थल पर करीब छह दमकल गाड़ियां और 40 दमकलकर्मी भेजे गए। जानकारी के मुताबिक, राहत दल ने सीढ़ी लगाकर मकान के ऊपरी तल से चार लोगों को निकाला, लेकिन इन सभी चारों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इनमें दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। दमकल सेवा के पहुंचने से पहले मकान से बाहर निकलने में सफल रहे एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया। लंदन के मेयर साकिब खान ने इसे हृदयविदारक घटना बताया।
 

रूसी, चीनी युद्धक विमान हवाई क्षेत्र में घुसे : दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार को कहा कि उसने रूसी और चीनी युद्धक विमानों के एक समूह का जवाब देने के लिए लड़ाकू जेट विमानों को भेजा, जो अचानक से उसके हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे। दक्षिण कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ ने कहा कि पूर्वी तट से देश के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में सात रूसी और दो चीनी सैन्य विमान देखे गए। उन्होंने कहा कि किसी खतरे की आशंका से, दक्षिण कोरिया ने संघर्ष को रोकने के लिए पहले ही लड़ाकू जेट और अन्य विमान क्षेत्र में भेजे, लेकिन तब तक रूसी और चीनी विमान दक्षिण कोरिया के क्षेत्रीय हवाई क्षेत्र से चले गए। चीन ने बाद में दक्षिण कोरिया को सैन्य संवाद के माध्यम से बताया कि उड़ान रूस के साथ उसके नियमित सैन्य अभ्यास का हिस्सा थी।

विज्ञापन

ढाका में पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन

बांग्लादेश में इस्लामाबाद से ढाका आए क्रिकेट खिलाड़ियों के दौरे के विरोध में पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज जलाए गए और ढाका विश्वविद्यालय के खेल मैदान में अपने देश के झंडे फहराए। विश्वविद्यालय स्थित राजू मेमोरियल मंच के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किए।

इस वर्ष अगस्त में मुक्तिजोधा मंच ने 2004 में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना पर ग्रेनेड हमले को चिंहित करते हुए ढाका में पाकिस्तानी उच्चायोग के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया था। उस वक्त इस घटना में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई थी। मुक्तिजोधा मंच के नेताओं ने शुक्रवार को ढाका में पाकिस्तानी क्रिकेटरों का भी विरोध किया। बता दें, मुक्तिजोधा मंच बांग्लादेशी स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों का एक मंच है जिसमें ज्यादातर छात्र लीग के सदस्य शामिल हैं।

 

अमेरिकी यूनिवर्सिटी ने जातिगत भेदभाव को नीति में शामिल किया

अमेरिका के डेविस में स्थित कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी कैंपस ने जाति आधारित भेदभाव को भी अपनी भेदभाव-विरोधी नीतियों का हिस्सा बनाया है। यहां जाति अब आधिकारिक रूप से भेदभाव विरोधी नीतियों का हिस्सा बन गई है। इससे भारतीय, नेपाली और एशियाई छात्रों को भी राहत मिलेगी।

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के डेविस कैंपस में बड़ी संख्या में छात्रों ने शिकायत की थी कि उन्हें यूनिवर्सिटी में जाति के कारण भेदभाव झेलना पड़ा है। सैन फ्रांसिस्को क्रॉनिकल अखबार के मुताबिक नए नियमों के तहत अब वे छात्र या अध्यापक भी आधिकारिक रूप से शिकायत दर्ज करवा सकते हैं जिनके साथ उनकी जाति के कारण भेदभाव होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed