फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Government of Britain trying to save brexit agreement said PM Theresa May

ब्रेग्जिट समझौते को बचाने के लिए 'अथक प्रयास' किए जा रहे हैं : टेरीजा मे

Tue, 13 Nov 2018 03:40 PM IST
लंदन, भाषा
लंदन, भाषा Updated Tue, 13 Nov 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
Government of Britain trying to save brexit agreement said PM Theresa May
टेरिजा मे - फोटो : PTI

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार ब्रेक्जिट के उस समझौते को बचाने के लिए 'जी तोड़'  प्रयास कर रही है जो यूरोपीय संघ के साथ जोरशोर से जारी बातचीत के बावजूद हाथ से फिसलता जा रहा है।


loader

मार्च में बिना किसी समझौते के 27 देशों की सदस्यता वाले यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर हो जाने की भयावह आशंका को लेकर बढ़ती चिंता के मद्देनजर मे ने लंदन शहर के वित्तीय जिले के नेताओं के साथ बातचीत की।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री को उम्मीद है कि नवंबर के अंत तक संघ से अलग होने की शर्तों को तय कर लिया जाए ताकि व्यापार व्यवस्था सुचारु ढंग से जारी रहे और बाजारों में किसी तरह का भय पैदा न हो ।

मे के कार्यालय ने उनके हवाले से कहा, 'हमारे यूरोपीय संघ से अलग होने के संबंध में बातचीत का सिलसिला अब अंतिम चरण में है।' बयान में कहा गया, 'हम संबंध विच्छेद समझौते के शेष अहम मुद्दों पर प्रगति करने के लिए दिन रात अत्यंत कठिन प्रयास कर रहे हैं।'

ब्रिटेन सरकार के एक सूत्र ने कहा कि अगर संबंध विच्छेद समझौते पर हस्ताक्षर के संबंध में इस महीने यूरोपीय संघ का कोई अतिरिक्त शिखर सम्मेलन होने की उम्मीद बनती है तो बुधवार तक कोई समझौता हो जाना चाहिए। ऐसा नहीं होने की सूरत में यह संकट 13 दिसंबर को होने वाले यूरोपीय संघ के नियमित शिखर सम्मेलन तक खिंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed