फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Google Pays 118 Million Dollars To Female Staff In Gender Discrimination Suit

Google: गूगल में महिलाकर्मियों को कम वेतन, 920 करोड़ मुआवजा चुकाना होगा, पांच साल मुकदमा चलाकर बोला- ‘समझौता करके खुशी हुई’

Tue, 14 Jun 2022 07:02 AM IST
देव कश्यप न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, सेन फ्रांसिस्को।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, सेन फ्रांसिस्को। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 14 Jun 2022 07:02 AM IST
सार

गूगल पर तीन पूर्व महिला कर्मचारियों ने यह मुकदमा 2017 में किया था, बाद में और वादकारी इसमें शामिल हुए। उनका कहना था कि गूगल समान के लिए पुरुष कर्मचारियों के मुकाबले महिला कर्मचारियों को कम वेतन देता है।

विज्ञापन
Google Pays 118 Million Dollars To Female Staff In Gender Discrimination Suit
Google - फोटो : unsplash.com

विस्तार

गूगल ने अमेरिका में महिला कर्मियों को समान काम के लिए पुरुषों से कम वेतन देने के एक मामले में करीब 920 करोड़ मुआवजा चुकाना होगा। यह मुआवजा करीब 15,500 महिला कर्मियों को मिलेगा। वे गूगल के कैलिफोर्निया कार्यालय में सितंबर 2013 से 236 प्रकार के पदों पर तैनात थीं। इस लिहाज से गूगल को हर महिला कर्मी को औसतन 5.93 लाख रुपये देने होंगे।

विज्ञापन


साथ ही गूगल ने तीन साल तक बाहरी विश्लेषकों से अपनी कर्मचारी वेतन नीति के स्वतंत्र मूल्यांकन की भी सहमति दी है। गूगल पर तीन पूर्व महिला कर्मचारियों ने यह मुकदमा 2017 में किया था, बाद में और वादकारी इसमें शामिल हुए। उनका कहना था कि गूगल समान के लिए पुरुष कर्मचारियों के मुकाबले महिला कर्मचारियों को कम वेतन देता है। इसी पर हुए समझौते को अब सेन फ्रांसिस्को की वरिष्ठ अदालत प्रमाणित करेगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इसी प्रकार के मुकदमे सॉफ्टवेयर कंपनियों माइक्रोसॉफ्ट और ओरेकल पर भी दायर हुए थे। ओरेकेल का मुकदमा शुक्रवार को खारिज कर दिया गया।

पांच साल मुकदमा चलाकर बोला गूगल, ‘समझौता करके खुशी हुई’
करीब 5 साल मुकदमेबाजी के बाद हुए समझौते पर गूगल प्रवक्ता क्रिस पापस ने बयान दिया कि उनकी कंपनी समानता की नीतियों में पूरा विश्वास रखती है। उन्होंने समझौते को सभी के हित में बताया और कहा कि इस पर राजी होने के लिए वे बहुत खुश हैं। मुआवजा राशि तय करने के लिए बीते 9 साल के वेतन का विश्लेषण और यथा समय वेतन वृद्धि का आकलन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद है अब महिला कर्मियों को टेक इंडस्ट्री में बराबरी से देखेंगे
मुकदमा करने वालों में शामिल हॉली पीस ने बयान में कहा कि उन्हें एक ऐसी महिला के तौर पर जिसने अपना पूरा कॅरिअर टेक इंडस्ट्री को दिया, उम्मीद है कि इंडस्ट्री में सभी कर्मियों को समानता से देखा जाएगा। खासतौर पर वेतन, पदों और पदोन्नतियों को लेकर बराबरी आएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed