फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Global Times editor Hu Xijin angry on Pakistan terror attack and says Chinese army and missiles can do the work

पाकिस्तान आतंकी हमला: चीन की दो टूक, कहा- कार्रवाई नहीं कर सकते तो हमारी मिसाइलें और सेना तैयार

Sat, 17 Jul 2021 01:23 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 17 Jul 2021 01:23 AM IST
सार

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर कोहिस्तान जिले के दासू इलाके में निर्माणाधीन दासू बांध परियोजना स्थल के लिए चीनी इंजीनियरों और श्रमिकों को ले जा रही बस में विस्फोट होने से नौ चीनी नागरिकों और फ्रंटियर कॉर्प्स के दो सैनिकों सहित कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई थी और 39 अन्य घायल हुए थे। विस्फोट के बाद बस गहरी खाई में गिर गई थी।

विज्ञापन
Global Times editor Hu Xijin angry on Pakistan terror attack and says Chinese army and missiles can do the work
पाकिस्तान बस धमाका - फोटो : ट्विटर

विस्तार

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर कोहिस्तान जिले के दासू इलाके में निर्माणाधीन दासू बांध परियोजना स्थल पर बस में हुए विस्फोट पर चीन ने सख्त रुख अपना लिया है। बता दें कि इस घटना में नौ चीनी नागरिकों और फ्रंटियर कॉर्प्स के दो सैनिकों सहित कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई थी और 39 अन्य घायल हुए थे। विस्फोट के बाद बस गहरी खाई में गिर गई थी।

विज्ञापन


इस आतंकी हमले में चीनी नागरिकों के मारे जाने की घटना से पूर्व में हमेशा पाकिस्तान का समर्थन करता आया चीन भी अब उससे नाराज नजर आ रहा है। इस  घटना को लेकर चीन की सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स के संपादक हू शिजिंग ने एक ट्वीट में सीधे तौर पर पाकिस्तान की क्षमताओं पर सवाल उठा दिए हैं। 
विज्ञापन


शिजिंग ने लिखा, 'इस हमले के लिए जिम्मेदार कायर आतंकी अब तक सामने नहीं आ पाए हैं। लेकिन वे निश्चित रूप से खोजे जाएंगे और उन्हें में खत्म कर दिया जाना चाहिए। अगर पाकिस्तान की क्षमताएं पर्याप्त नहीं हैं तो इसकी अनुमति के साथ चीन की मिसाइलों और स्पेशल फोर्सेस को काम पर लगाया जा सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जांच के लिए चीन ने पाकिस्तान के लिए रवाना किया विशेष दल
बता दें कि पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा था कि मामले की प्रारंभिक जांच में विस्फोटकों के निशान मिलने की पुष्टि हुई है और आतंकवादी कृत्य से इनकार नहीं किया जा सकता है। वहीं, चीन ने गुरुवार को ही कहा था कि वह इस पूरे मामले की जांच करने के लिए अपना एक विशेष दल पाकिस्तान के लिए रवाना कर रहा है।


धमाके के कारण को लेकर चीन और पाकिस्तान की राय अलग
इस घटना के कारण को लेकर दोनों देशों की अलग-अलग धारणा है। पाकिस्तान का कहना है कि गैस का रिसाव होने से विस्फोट हुआ वहीं चीन ने इसे हमला बताया। वहीं, 'डॉन' अखबार की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक चीनी नागरिक लापता है और उसकी तलाश हो रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed