फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Global rules cannot be written by individual countries Chinese President Xi takes swipe at US

चीन: किसी 'एक देश' या 'देशों के समूह' नहीं बना सकते वैश्विक नियम, चीनी राष्ट्रपति का अमेरिका पर निशाना

Mon, 25 Oct 2021 09:01 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 25 Oct 2021 09:01 PM IST
सार

शी ने कहा, ‘‘देशों को अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखना चाहिए, जिसके केंद्र में संयुक्त राष्ट्र हो और अंतरराष्ट्रीय संबंधों का मूल मानक संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों और उद्देश्यों पर आधारित होने चाहिए।’’

विज्ञापन
Global rules cannot be written by individual countries Chinese President Xi takes swipe at US
शी जिनपिंग - फोटो : twitter

विस्तार

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार को अमेरिका पर परोक्ष रूप से हमला किया। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के साथ अंतरराष्ट्रीय नियम सभी देशों के लिए बिना किसी अपवाद के और एक जैसे होने चाहिए। शी ने कहा कि वैश्विक नियम किसी एक देश की तरफ से नहीं बनाए जा सकते।
विज्ञापन

शी ने कहा, ‘‘हमें संयुक्त राष्ट्र के अधिकार और नियमों को बनाए रखना होगा और बहुपक्षवाद के लिए साथ मिलकर काम करना चाहिए।’’ जिनपिंग संयुक्त राष्ट्र में चीन के कानूनी स्थान की बहाली और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो पावर के साथ स्थायी सदस्य बनाए जाने की 50वीं जयंती के अवसर पर बोल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शी ने कहा, ‘‘देशों को अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखना चाहिए, जिसके केंद्र में संयुक्त राष्ट्र हो और अंतरराष्ट्रीय संबंधों का मूल मानक संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों और उद्देश्यों पर आधारित होने चाहिए।’’ चीनी राष्ट्रपति ने अमेरिका और इसके सहयोगियों पर परोक्ष हमला करते हुए कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय नियम संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों द्वारा बनाया जाना चाहिए, न कि किसी एक देश या देशों के समूह द्वारा। सभी देशों को यूएन का सम्मान करना चाहिए और अपने संयुक्त राष्ट्र परिवार की अच्छी देखभाल करनी चाहिए। ’’
विज्ञापन

चीन और अमेरिका के बीच रिश्तों में काफी खटास आ गई है। दोनों देशों के बीच वाणिज्य, विवादित दक्षिण चीन सागर में बीजिंग की आक्रामक सैन्य पहल और हांगकांग तथा शिनजियांग में मानवाधिकारों सहित विभिन्न मुद्दों पर वाद-विवाद जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed