{"_id":"685588b01855cf427d06c27b","slug":"global-power-tussle-west-asia-ukraine-russia-conflict-tensions-in-korean-peninsula-north-korea-fires-missiles-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Power Tussle: पश्चिम एशिया के बाद अब कोरियाई प्रायद्वीप में भी बढ़ा तनाव; उत्तर कोरिया ने दागीं 10 मिसाइलें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Power Tussle: पश्चिम एशिया के बाद अब कोरियाई प्रायद्वीप में भी बढ़ा तनाव; उत्तर कोरिया ने दागीं 10 मिसाइलें
Fri, 20 Jun 2025 09:43 PM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Fri, 20 Jun 2025 09:43 PM IST
सार
वैश्विक ताकतों के बीच टकराव बढ़ने के कारण दुनियाभर में अशांति फैसले का खतरा मंडरा रहा है। पश्चिम एशिया में इस्राइल-हमास बीते 20 महीने से हिंसक संघर्ष कर रहे हैं। अब ईरान से भी टकराव बढ़ गया है। बता दें कि रूस और यूक्रेन तीन साल से अधिक समय से संघर्ष कर रहे हैं। अब दक्षिण कोरिया ने आरोप लगाया है कि उत्तर कोरिया ने उस पर 10 से ज्यादा मिसाइलें दागीं।
विज्ञापन
बैलिस्टिक मिसाइल (फाइल)
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
रूस-यूक्रेन और इस्राइल-ईरान संघर्ष से पूरी दुनिया सहमी हुई है, इस बीच युद्ध का एक नया मोर्चा कोरियाई प्रायद्वीप में खुलता नजर आ रहा है। दक्षिण कोरिया ने आरोप लगाया है कि उत्तर कोरिया ने उस पर 10 से ज्यादा मिसाइलें दागीं।
दक्षिण कोरिया की सेना ने दावा किया कि उत्तर कोरिया ने बृहस्पतिवार सुबह राजधानी प्योंगयांग से नजदीक सुनान शहर से ये रॉकेट उत्तर-पश्चिम दिशा में दागे। हालांकि, उसने विस्तृत ब्योरा नहीं दिया, लेकिन बताया जाता है कि उत्तर कोरिया की तरफ से दागी गई मिसाइलें छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें थीं।
उत्तर कोरिया ने हमला किया तो अमेरिका देगा जवाबः दक्षिण कोरिया
दक्षिण कोरिया के खुफिया प्रमुख ने कहा कि अगर उत्तर कोरिया ने उनके देश पर परमाणु हमला किया तो इसके जवाब में अमेरिका भी उत्तर कोरिया पर एटमी हमला कर देगा। उल्लेखनीय है कि अमेरिका का दक्षिण कोरिया में सैन्य अड्डा है और उत्तर कोरिया ने हाल में एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल ईरान भेजा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- US-इस्राइल के लिए आसान नहीं ईरान का शासन बदलना: खामनेई के उत्तराधिकारी का है पूरा प्लान, जानें कौन है दावेदार
संयुक्त राष्ट्र ने मिसाइलों के इस्तेमाल पर लगा रखी है रोकः
संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया पर बैलिस्टिक मिसाइलों के इस्तेमाल पर रोक लगा रखी है। हालांकि, उत्तर कोरिया इन प्रतिबंधों की परवाह नहीं करता और अक्सर मिसाइलें दागकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन करता रहता है।
ये भी पढ़ें- Niger: हथियारबंद हमलावरों ने सेना को बनाया निशाना, नाइजर के पश्चिमी हिस्से में 34 सैनिकों की मौत; 14 घायल
गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। इस्राइल की तरफ से ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाने और उसके सैन्य अधिकारियों को मार गिराने के बाद से स्थिति तनावपूर्ण है। ईरान भी जवाब में इस्राइल के प्रमुख शहरों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला कर रहा है। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अलग-अलग मौकों पर दावा किया कि उन्हें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई के ठिकाने की बिल्कुल सही जानकारी है। इस बीच इस्राइल ने खुली धमकी दी कि अयातुल्ला खामनेई अब जिंदा नहीं बचेंगे। माना जा रहा है कि इस्राइल ईरान के सुप्रीम लीडर को निशाना बनाकर देश के शासन में बदलाव करना चाहता है। दूसरी तरफ अमेरिका ने भी कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप ईरान को लेकर कोई भी फैसला अगले दो हफ्ते में कर सकते हैं।