फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Girl gang-raped in a moving train in Pakistan, being taken to AC coach without ticket

Pakistan Gang Rape: चलती ट्रेन में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चेकर ने एसी कोच में ले जाकर की दरिंदगी

Wed, 01 Jun 2022 12:14 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 01 Jun 2022 12:14 PM IST
सार

यह घटना मुल्तान से कराची के बीच चलने वाली बहाउद्दीन एक्सप्रेस में 27 मई को हुई। तीन आरोपियों में से दो टिकट चेकर और तीसरा उनका प्रभारी है।

विज्ञापन
Girl gang-raped in a moving train in Pakistan, being taken to AC coach without ticket
पाकिस्तान में चलती ट्रेन में युवती से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान में चलती ट्रेन में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। टिकट चेकर उसे झांसा देकर एसी कोच में ले गया और वहां उसके साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का वीडियो भी बनाए जाने की खबर है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना मुल्तान से कराची के बीच चलने वाली बहाउद्दीन एक्सप्रेस में 27 मई को हुई। तीन आरोपियों में से दो टिकट चेकर और तीसरा उनका प्रभारी है। कराची सिटी थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एफआईआर के अनुसार कराची के ओरंगी टाउन की रहने वाली महिला मुल्तान स्टेशन से ट्रेन में सवार हुई थी। वह अपने मुजफ्फरगढ़ स्थित ससुराल में रह रहे बच्चों से मिलने गई थी।वहां विवाद होने के बाद वह गुस्से में कराची लौट रही थी। बताया गया है कि महिला तलाकशुदा है। 
विज्ञापन


एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि महिला यात्री ने कराची के लिए टिकट खरीदा और जब ट्रेन रोहरी स्टेशन पहुंची तो दो टिकट चेकर और उनके प्रभारी ने कथित तौर पर उसे एसी कोच में सीट देने का झांसा दिया। वहां ले जाने के बाद टिकट चेकर जाहिद और उसके प्रभारी आकिब ने एक खाली कोच में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर फरार हो गए। कराची रेलवे स्टेशन पहुंचकर महिला ने पुलिस में केस दर्ज कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को दबाने में जुटी रही पुलिस
चार दिन तक पाकिस्तान पुलिस व रेलवे पुलिस मामले को दबाने में जुटी रही। लेकिन मीडिया में मामला उछलने के बाद रेलवे पुलिस के आईजी फैजल सख्खर ने मंगलवार को बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों आरोपियों का डीएनए टेस्ट भी कराया जा रहा है, ताकि अदालत में उनके खिलाफ पक्के सबूत पेश किए जा सकें। तीनों आरोपियों को दो दिन की रिमांड पर सौंपा गया है। उनसे घटना को लेकर कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। 

पाकिस्तानी ट्रेनों न सुरक्षाकर्मी न कैमरे
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की ट्रेनों में न सुरक्षा कर्मी होते हैं और नही कैमरे आदि जैसी सुरक्षा व्यवस्था। आईजी सक्खर ने कहा कि वह जल्द ही रेलवे प्रशासन को सभी ट्रेनों में कैमरे लगाने का निर्देश देंगे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। 


रेल मंत्री ने साद रफीक ने मांगी रिपोर्ट
पाकिस्तान के रेल मंत्री साद रफीक ने मामले में 24 घंटे में पुलिस महानिरीक्षक रेलवे से रिपोर्ट मांगी है। आरोपी निजी कंपनी के कर्मचारी हैं, जो उक्त एक्सप्रेस ट्रेन चलाती है। तीनों पाकिस्तान रेलवे के कर्मचारी नहीं हैं। जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed