फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Get vaccinated, get free beer: queues started as soon as you get this offer, know where this is happening

टीका लगवाओ, मुफ्त बियर पाओ: यह ऑफर मिलते ही लगी कतारें, जानिए कहां हो रहा है ऐसा

Wed, 19 May 2021 04:35 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 19 May 2021 04:35 PM IST
सार

कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण सबसे बड़ा हथियार बनकर सामने आया है। जो भी देश अपने नागरिकों को जितनी जल्दी टीके लगाएगा, वह उतनी जल्दी महामारी से मुक्त हो सकेगा। ऐसे में अब वैक्सीन लगवाने के लिए लुभावने ऑफर दिए जाने लगे हैं। 
 

विज्ञापन
Get vaccinated, get free beer: queues started as soon as you get this offer, know where this is happening
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

विश्वभर में पैर पसार चुकी कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण भी तेजी से जारी है। जिन देशों में टीकाकरण जितनी तेजी से हो रहा, उतनी तेजी से वहां हालात सामान्य होते जा रहे हैं। ऐसे देशों में इस्राइल, ब्रिटेन व अमेरिका शामिल हैं। टीकाकरण को प्रोत्साहित करने के लिए अब आकर्षक ऑफर भी दिए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


ऐसा ही लुभावना ऑफर अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी की मेयर मुरील बोसर ने दिया है। उन्होंने कहा-वैक्सीन लगवाओ, मुफ्त बियर पाओ। बोसर ने ट्वीट कर बताया कि 21 साल और उससे ज्यादा के सभी लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगवाने पर बियर मुफ्त मिलेगी। इसके बाद तो टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ लगने लगी है। 
विज्ञापन


अमेरिका महामारी में नंबर वन तो मात देने में भी
बता दें, अमेरिका महामारी के मामले में नंबर वन है, लेकिन इसके साथ ही वह उसे मात देने वाले देशों में भी अव्वल है। वहां 36 फीसदी से ज्यादा को टीके लगने के बाद मास्क की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। देश में अब तेजी से चहल-पहल बढ़ रही है। रेस्टोरेंट, बार, जिम भी खुल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीके के लिए दिए जा रहे ऐसे अनूठे ऑफर
वॉशिंगटन डीसी में जहां 21 साल से ज्यादा उम्र वालों को टीका लगवाने के बाद मुफ्त बियर दी जा रही है, वहीं मैरीलैंड की राज्य सरकार कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाने पर 100 डॉलर तक दे रही है। उधर, डेट्रॉयट में 50 डॉलर दिए जा रहे हैं तो न्यू जर्सी में एक डोज के बदले एक बियर केन, मिशिगन में गांजा मुफ्त दिया जा रहा है। 


दो दिन की छुट्टी व कर में छूट भी
अमेरिका में कुछ कंपनियां टीका लगवाने पर अपने कर्मचारियों को दो दिन की छुट्टियां दे रही हैं। वहीं कुछ अन्य कंपनियां 100 फीसदी कर्मचारियों को टीका लगवाने पर कंपनियों को टैक्स में छूट दे रही हैं। यहां तक कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों को बगैर अल्कोहल युक्त बियर का ऑफर दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed