{"_id":"6743de4fbe96feb6030bcd17","slug":"germany-schleswig-holstein-province-celebrates-first-ever-diwali-event-in-parliament-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Germany: जर्मनी के इस प्रांत की संसद में पहली बार मनाई गई दिवाली, भारतीय समुदाय के योगदान की हुई तारीफ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Germany: जर्मनी के इस प्रांत की संसद में पहली बार मनाई गई दिवाली, भारतीय समुदाय के योगदान की हुई तारीफ
Mon, 25 Nov 2024 07:47 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:47 AM IST
सार
हैम्बर्ग में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "सीडीयू पार्टी के संसदीय दल के साथ श्लेसविग-होल्सटाइन आपको उजाले का त्योहार- दिवाली मनाने के लिए बुलाता है।"
विज्ञापन
जर्मनी के श्लेसविग-होल्सटाइन प्रांत में दिवाली।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हर साल की तरह इस साल भी दुनियाभर में दिवाली का जश्न जोर-शोर से मनाया गया। अमेरिका से लेकर ब्रिटेन और कनाडा तक विदेशी जमीन पर भी आम लोगों से लेकर नेताओं तक ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं। अब इस त्योहार को करीब एक महीने बाद जर्मनी के श्लेसविग-होल्सटाइन प्रांत की संसद में पहली बार मनाया गया है। बताया गया है कि कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
नेताओं ने दर्ज कराई मौजूदगी
श्लेसविग-होल्सटाइन प्रांत के सदन में हुए इस कार्यक्रम में अर्शन बर्ग क्षेत्र से आने वाले भारतीय समुदाय के नेता राकेश वेउली शामिल हुए। इसके अलावा उप वाणिज्य मंत्री जूलिया कार्ट्सन और क्रिश्चयन डेमोक्रेटिक यूनियन (सीडीयू) पार्टी के कई नेता और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने दिवाली कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इन सभी ने जर्मनी के विकास में भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की।
इस कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के छात्र-छात्राएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। जर्मन प्रांत में हुए इस दिवाली कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति का भी जबरदस्त प्रयोग किया गया। इसमें भांगड़ा भी रखा गया। इससे पहले हैम्बर्ग में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "सीडीयू पार्टी के संसदीय दल के साथ श्लेसविग-होल्सटाइन आपको उजाले का त्योहार- दिवाली मनाने के लिए बुलाता है।"
विज्ञापन
भारत-जर्मनी के रिश्तों को पीएम मोदी बता चुके हैं अहम
इस बीच भारत-जर्मनी के कूटनीतिक रिश्तों के 25 साल पूरे होने के मौके पर शुक्रवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों संबंधों की अहमियत पर बात की थी और भारत के लिए यूरोप से व्यापार और भू-राजनीतिक संबंधों के महत्व का जिक्र किया था। उन्होंने जर्मनी को भारत का सबसे अहम साझेदार करार दिया था।
बता दें कि यूरोप में जर्मनी इस वक्त भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। बीते कई वर्षों में जर्मनी लगातार भारत के 10 सबसे बड़े व्यापार साझेदारों में एक रहा है।